|

नई देहली – बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के पश्चात, अंतरिम सरकार के कार्यकाल में भारत के साथ संबंध अत्यंत कटु हो गए थे । अब बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है । उन्होंने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के संकेत दिए हैं । कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के ‘डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेस इंटेलिजेंस’ के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद कैसर राशिद चौधरी ने भारत की गुप्त यात्रा की है । इस भेंट की पुष्टि न तो भारत सरकार ने की है तथा न ही बांग्लादेश सरकार ने ।
इस यात्रा के अंतर्गत जनरल चौधरी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की । इसमें ‘रॉ’ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के प्रमुख पराग जैन एवं सैन्य इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आर.एस. रमन सम्मिलित थे । विगत २ वर्षों से दोनों राष्ट्रों के मध्य बिगडे हुए संबंधों को पुनः सुदृढ करने की दिशा में यह एक प्रभावी कदम है । बांग्लादेश के दैनिक समाचार पत्र ‘प्रथोमोलो’ ने यह वृत्तांत प्रकाशित किया है ।
बैठक में क्या सुनिश्चित हुआ ?दोनों राष्ट्रों ने परस्पर सहमति व्यक्त की कि वे अपनी भूमि का उपयोग एक-दूसरे के विरुद्ध नहीं होने देंगे । जनरल चौधरी की इस यात्रा से अवगत सूत्रों के आधार पर ‘द प्रिंट’ ने यह समाचार दिया है । जनरल चौधरी की इस यात्रा को आधिकारिक रूप से ‘चिकित्सीय यात्रा’ (मेडिकल टूर) बताया गया था । बांग्लादेश में वर्तमान में चल रही गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में, भारत की सुरक्षा की दृष्टि से यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण थी । भारत को यह आशंका है कि यदि बांग्लादेश के साथ संबंध प्रतिकूल होते हैं, तो पूर्वोत्तर राज्यों की शांति संकट में पड सकती है । अतः यह भेंट विशेष महत्व रखती है । |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !