दोनों देशों में युद्धकाल में एक-दूसरे की सहायता करने का हुआ है समझौता !

नई देहली – पाकिस्तान एवं सऊदी अरब ने कुछ महिने पूर्व युद्ध में एक-दूसरे की सहायता करने का समझौता किया था । उस समय पाकिस्तानी नेताओं ने ‘सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तानी परमाणुबम तैयार रहेंगे’, इस आशय के वक्तव्य दिए थे । इसके साथ ही ये नेता ‘सऊदी अरब भी पाकिस्तान की सहायता के लिए दौडा चला आएगा’, ऐसा भी बोल रहे थे । अब ईरान के द्वारा सऊदी अरब पर निरंतर किए जा रहे आक्रमणों की पृष्ठभूमि पर सऊदी अरब ने ‘इस समझौते के अनुसार अब पाकिस्तान अपनी सेना एवं सैनिकी सामग्री भेजकर हमारी सहायता करे’, यह मांग की । इन आक्रमणों की पृष्ठभूमि पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सेनाप्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सऊदी अरब की राजधानी रियाध में सऊदी के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान से भेंट की ।
ईरान ने पाकिस्तान को युद्ध से दूर रहने की दी है चेतावनी !
पिछले वर्ष के सितंबर के महिने में सऊद अरब एवं पाकिस्तान इन दोनों देशों में ‘स्ट्रैटेजिक म्युच्युअल डिफेंस एग्रीमेंट’ हुआ था । इस समझौते के अनुसार सऊदी अरब पर हुए आक्रमण को पाकिस्तान पर किया गया आक्रमण माना जाएगा । अब इस समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपनी युद्धक्षमता का सऊदी अरब के लिए उपयोग करे, यह मांग की गई है । दूसरी ओर पाकिस्तान इस युद्ध में भाग लेने से कतरा रहा है । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पाकिस्तान को इस युद्ध से दूर रहने की स्पष्टतापूर्ण चेतावनी दी है । वर्तमान में पाकिस्तान एवं सऊदी अरब में मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहा है; परंतु सऊदी अरब के दबाव के कारण पाकिस्तान संकट में पड गया है ।
ईरानियों का मारना, मेरे लिए बडे सम्मान की बात ! – डॉनल्ड ट्रम्प
हमारे पास प्रचुर शक्ति, असीमित बारूद एवं बहुत समय है । वर्तमान में इन नीच लोगों का क्या होता है ?, इसे आप केवल देखते रहिए । उन्होंने विगत ४७ वर्षाें से पूरे विश्व के निर्दाेष लोगों को मारा है तथा अब मैं अमेरिका के ४७ वें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मिटा रहा हूं तथा ऐसा करना मेरे लिए बडे सम्मान की बात है, ऐसा वक्तव्य अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने किया ।
ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में कहा है कि हम इस युद्ध के द्वारा ईरान की आतंकी सत्ता, उनकी सैन्य क्षमता, आर्थिक क्षमता तथा अन्य सभी मार्ग नष्ट कर रहे हैैं; परंतु यदि आपने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ समाचारपत्र पढा, तो आपको यह सब चूक लग सकता है कि हम यह युद्ध नहीं जीत रहे हैं । ईरान की नौसेना समाप्त हुई है, उनकी वायुसेना अब नहीं बची है, उनके क्षेपणास्त्र, ड्रोन्स एवं अन्य सबकुछ ध्वस्त हो रहा है । इसके साथ ही उनके नेताओं को इस पृथ्वी से मिटाया गया है ।
हॉर्मुज के जलडमरूमध्य से नौकाएं ले जानी चाहिएं ! – ट्रम्प का आवाहन
ट्रम्प ने यह आवाहन किया है कि सभी संबंधित देशों को थोडा साहस दिखाकर हॉर्मुज के जलडमरूमध्य से अपनी नौकाएं ले जानी चाहिएं । इसमें भयभीत होने जैसा कुछ नहीं है; क्योंकि अब ईरान की नौसेना नहीं बची है तथा हमने उनके सभी युद्धपोत डुबो दिए हैं । दूसरी ओर ‘इंटरनैशनल मेरीटाईम ऑर्गनाइजेशन’ने नौकाओं की सुरक्षा पर बातचीत करने के लिए १८ एवं १९ मार्च को लंडन में बैठक बुलाई है ।
अयातुल्ला मोजतबा खामेनी कदाचित् जीवित हैं ! – ट्रम्प

दूरचित्रवाहिनी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि अयातुल्ला मोजतबा खामेनी (अयातुल्ला खामेनी के पुत्र तथा नए सर्वोच्च धार्मिक प्रमुख) कदाचित अभी जीवित हैं । मुझे लगता है कि वे घायल हुए हैं; परंतु किसी भी अवस्थान में जीवित हैं ।
मोजतबा खामेनी का कोमा में चले जाने का दावा !
अनेक माध्यमों ने यह समाचार प्रसारित किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनी आक्रमण में गंभीररूप से घायल हुए हैं तथा वे कोमा में हैं । ब्रिटिश दैनिक ‘द सन’के समाचार के अनुसार आक्रमण में घायल होने के उपरांत मोजतबा को तेहरान के ‘सिना युनिवर्सिटी’ चिकित्सालय में भर्ती किया गया है । उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है । उनकी चोट इतनी गहरी थी कि उसके कारण उनका पैर काटना पडा । इस आक्रमण में उनके लिवर को भी गंभीर चोट पहुंची है ।
अमेरिकी सैन्यशिविरों पर आक्रमण जारी रहेंगे ! – ईरान
ईरान के नए सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनी ने पदभार स्वीकार करने के उपरांत पहली बार एक विज्ञप्ति प्रकाशित की । उसमें उन्होंने अमेरिका को उसे मध्यपूर्व में उसके सैन्य शिविर बंद करने की, अन्यथा उन पर आक्रमण जारी रखने की चेतावनी दी, साथ ही उन्होंने ईरान पर किए गए आक्रमणों के लिए आर्थिक भरपाई देने की मांग की । वर्तमान स्थिति में हॉर्मुज का जलडमरूमध्य खोला नहीं जाएगा, ऐसा भी खामेनी ने स्पष्ट किया ।
अब हम खाडी देशों के बैंकों पर आक्रमण करेंगे ! – ईरान की धमकी
ईरानी सेना ने कहा है कि अब हम अमेरिका एवं इजरायल के बैंकों को लक्ष्य बनाएंगे । लोग इन बैंकों के एक किलोमीटर के घेरे से दूर रहें । इसके कारण स्टैंडर्ड चार्टर्ड एवं गोल्डमन सैक्स इन बैंकों ने उनके कर्मचारियों को घर से काम जारी रखने के लिए कहा । सिटीबैंक ने संयुक्त अरब अमिरात की अनेक शाखाएं बंद की तथा एच्.एस.एस्.बी.सी. बैंक ने कतर देश में स्थित अपनी सभी शाखाओं को तात्कालिकरूप से बंद किया है । पिछले सप्ताह में ईरान ने खाडी देशों में स्थित प्रतिष्ठानों के ‘डेटा सेंटर्स’को लक्ष्य बनाया था ।
सुन्नी एवं शिया ये दोनों भी आतंकी हैं तथा उनसे पूरे विश्व को संकट ! – इजरायल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू![]() इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि सुन्नी एवं शिया ये दोनों भी आतंकी हैं तथा उनसे पूरे विश्व को संकट है । जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक हम लडते रहेंगे । ईरानी लोगों के प्रयासों के बिना ईरान में तख्तापलट असंभव !नेतान्याहू ने आगे कहा कि मैं पूरे आत्मविश्वास से यह बता सकता हूं कि ईरानी लोगों के प्रयासों के बिना वहां तख्तापलट नहीं करवाया जा सकता । हमने उन्हें बताया है कि आपके लिए सहायता आ रही है । |
हवा में दूसरे विमान में ईंधन भर रहा अमेरिकी विमान गिरा !
हवा में दूसरे विमान में ईंधन भर रहे अमेरिका के एक विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है । अमेरिका के ‘सेंट्रल कमांड’ने इसकी जानकारी दी है । अमेरिका का ‘केसी-१३५’ हे ‘रिफ्यूलिंग’ करनेवाला विमान गिर गया है । इस विमान में ५ लोग थे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से दूरभाष पर बातचीत की !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान से दूरभाष पर बातचीत की । इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने मध्य-पूर्व की स्थिति पर चर्चा की । मोदी ने बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, वस्तुओं एवं ऊर्जा का अखंड यातायात वर्तमान स्थिति में भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है । प्रधानमंत्रक्ष ने शांति एवं स्थिरता के लिए भारत की प्रतिबद्धता का पुनरुच्चार करते हुए सभी देशों को संवाद के द्वारा समस्या का समाधान निकालने का आवाहन किया । पिछले कुछ दिन में भारत एवं ईरान के विदेशमंत्रियों में ३ बार बातचीत हुई है ।
एल्पीजी सिलिंडर बुकिंग के नए नियम : ग्रामीण क्षेत्रों में ४५ दिन के उपरांत सिलिंडर का बुकिंग !
एल्पीजी सिलिंडर की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए केंद्र सरकार ने बुकिंग में दूरी बढाने का निर्णय लिया है । ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए दो बुकिंग की दूरी २० दिन से सीधे ४५ दिन की गई है ।
‘इंडक्शन’की बिक्री में प्रचंड वृद्धि !
गैस सिलिंडर के अभाव के कारण लोगों का झुकाव अब ‘इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप’ (सीधे विद्युतचुंबकीय प्रक्रिया से बरतन गर्म करने की पद्धति) की ओर है । ‘एमेजॉन’ पर (ऑनलाइन वस्तुओं की बिक्री करनेवाला जालस्थल) सामान्यरूप में एक महिने में १ लाख ८० सहस्र इंडक्शन बेचे जाते हैं; परंतु इस बार मात्र एक ही दिन में १ लाख ३४ सहस्र इंडक्शन की बिक्री हुई है । पिछले ३ दिन में कुल ५ लाख इंडक्शन की बिक्री हुई है तथा इंडक्शन कुकटॉप बनानेवाले १०० में से ७० प्रतिष्ठानों के पास इंडक्शन का संग्रह समाप्त हुआ है । अनेक स्थानों पर इंडक्शन के मूल्य दोगुने हुए हैं ।

अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !