३ घायल

कोमिला (बांग्लादेश) – ७ मार्च को शहर के कालागाचीतला मंदिर एवं पास की एक सडक पर पेट्रोल बम धमाके हुए । धमाकों में तीन लोग घायल हो गए । इनमें कालागाचीतला मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती एवं स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक सम्मिलित हैं । तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है ।
सीसीटीवी में देखे गए दृश्यों के अनुसार, शाम करीब ६.२८ बजे पर्दा (बुर्का) पहने एक व्यक्ति मंदिर परिसर में घुसा, एक थैला रखा तथा भाग गया । कुछ ही समय पश्चात धमाका हुआ ।
१. कोमिला पुलिस ने कहा कि वे दोषियों को शीघ्र से शीघ्र बंदी बनाने के लिए खोज अभियान चला रहे हैं । पुलिस को घटना का सीसीटीवी दृश्य (फूटेज) मिल गया है तथा वे घटना की जांच कर रहे हैं । आक्रमणकारियों ने भागते समय पास के एक बौद्ध मंदिर पर ग्रामीण बम फेंका ।
२. हिन्दू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद , कोमिला शाखा के महासचिव तपस बख्शी ने कहा कि हो सकता है कि यह आक्रमण धार्मिक सौहार्द्र बिगाडने के उद्देश्य से किया गया हो । इस परिसर में एक बौद्ध मंदिर, २ हिन्दू मंदिर तथा १ मस्जिद है । ( आक्रमणकारी ने मस्जिद से निकलकर हिन्दू एवं बौद्ध मंदिरों को निशाना बनाया, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि धमाका किसने किया ! – संपादक) पुलिस को घटनास्थल से एक कुल्हाडी तथा एक थैले के साथ कुछ प्रमाण मिले हैं । हम घटना की पूरी जांच की मांग करते हैं ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश में हिन्दू एवं हिन्दू मंदिर असुरक्षित ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण