Madhyapradesh Raisen Fort :‘अल्लाहु अकबर, हम ईरान का साथ देने के लिए जा रहे हैं’, ऐसा कहते हुए रायसेन (मध्य प्रदेश) के किले से मुसलमानों ने तोप दागी !

४ मुस्लिम युवकों को बनाया बंदी

(अल्लाहु अकबर का अर्थ है – अल्लाह महान है)

रायसेन (मध्य प्रदेश) – यहां के रायसेन किले से कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा तोप दागने का एक सामाजिक माध्यम पर तीव्रता से प्रसारण हो रहा है। इसमें ये युवक किले की पहाडी पर खडे होकर ‘अल्लाहु अकबर’ एवं ‘हम ईरान का साथ देने के लिए जा रहे हैं’ जैसे नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक युवक माचिस की सहायता से तोप में आग लगाता हुआ दिखाई देता है, जिसके उपरांत भीषण ध्वनि के साथ तोप दागी जाती है एवं समीपस्थ क्षेत्र धुएं से भर जाता है। इस प्रकरण में रायसेन कोतवाली पुलिस ने ४ लोगों के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत कर उन्हें बनाया बंदी बनाया है। इनमें रायसेन के शादाब कुरैशी, भोपाल के युसुफ शेख, वसीम मोहम्मद एवं पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी सम्मिलित हैं।

रायसेन के पटेल नगर निवासी बृजेश चावरिया के आरोप पर पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर कार्रवाई की। आरोप में कहा गया है कि लघु चलचित्र में आपत्तिजनक नारे लगाए गए हैं, जिससे हिन्दू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं एवं नगर का वातावरण दूषित हो सकता है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी आपत्ति जताई

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी इस घटना पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले से आवासीय क्षेत्र की दिशा में तोप दागना घातक व धोकादायक है एवं इससे लोगों के जीवन की हानि हो सकती है। इस प्रकरण में पुरातत्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग उन्होंने की है।

संपादकीय भूमिका  

यदि दूसरे देश के लिए अपने ही देश में इस प्रकार का कृत्य *करनेवालों को कठोर दंड देकर देश से बाहर निकालने की मांग कोई करे, तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए !