Mumbai Goa Highway : मुंबई-गोवा महामार्ग के कार्य में विलंब करने वाले दो ठेकेदार संस्थानों को १६ करोड रुपयों का दंड !

मार्ग विकास विभाग की कार्रवाई !

मुंबई – मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग के कार्य में अवहेलना (लापरवाही) करने वाले दो ठेकेदारों पर १६ करोड रुपयों का दंड आरोपित किया गया है । इन ठेकेदारों को निरंतर सूचना देने के उपरांत भी उन्होंने निश्चित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया । यात्रियों को भी इसका अनावश्यक कष्ट हो रहा है । इस विलंब का गंभीर संज्ञान लेते हुए मार्ग विकास विभाग ने यह कार्रवाई की है ।

इसमें आरवली से काटे तक के ३९ किलोमीटर के चरण का कार्य करने वाले ‘एच्. एम्. पी. एल्.’ इस संस्थान के लिए ३११ करोड रुपयों का प्रावधान किया गया था । काटे से वाकेड तक के ४९ किलोमीटर के कार्य हेतु ‘ईगल’ संस्थान के लिए ५१९ करोड रुपयों का प्रावधान था । दोनों ठेकेदारों पर क्रमशः ११ करोड तथा ५ करोड रुपयों का दंड आरोपित किया गया है ।

संपादकीय भूमिका

  • कार्य के प्रगति पथ पर होने के समय ही नियमित पर्यवेक्षण क्यों नहीं किया गया, इसका उत्तर प्रशासन को देना चाहिए ! क्या यह प्रशासकीय शिथिलता नहीं है ?
  • दंड वसूली के साथ-साथ, जो नियत समय में कार्य पूर्ण नहीं करते, उन्हें काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में सम्मिलित करना चाहिए !