सरकार धन की वसूली करे ! – हिन्दू विधिज्ञ परिषद

मुंबई, २८ फरवरी (वार्ता) – महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य रहते हुए पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई तथा अन्य सदस्यों ने वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है । यह अनु प्राप्ति की राशि उनसे वसूल की जाए, ऐसी मांग हिन्दू विधिज्ञ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र इचलकरंजीकर ने सरकार से की है । इस संबंध में अधिवक्ता इचलकरंजीकर ने मुख्यमंत्री फडणवीस एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री सुनेत्रा पवार को पत्र लिखकर इस गंभीर प्रकरण की ओर ध्यान आकर्षित किया है ।
सरकारी या अर्ध सरकारी अधिकारियों को सरकारी कार्य से यात्रा करते समय केवल सचिव स्तर के अधिकारियों को ही हवाई यात्रा की अनुमति है । इस संबंध में शासन का निर्णय भी है । इसके होते हुए भी वर्ष २०१७ में हुसैन दलवाई एवं अन्य सदस्यों ने मुंबई से छत्रपति संभाजीनगर तक आने-जाने की विमान यात्रा की । एस.सी. तडवी, हबीब फकीह, आसिफ कुरैशी, खालाद बाबू कुरैशी एवं इम्तियाज काजी साहब ने हुसैन दलवाई के साथ हवाई यात्रा की । इस पर कुल ६९ सहस्त्र ७८३ रुपये का व्यय हुआ। स्थानीय निधि लेखा परीक्षक ने इस व्यय को अवैध भी घोषित किया । १५ जुलाई २०२४ को उन्होंने वक्फ बोर्ड को पत्र भेजकर इस विषय में स्पष्टीकरण मांगा; किन्तु अभी तक इसका उत्तर नहीं दिया गया है, ऐसा अधिवक्ता इचलकरंजीकर ने पत्र में लिखा है । (इससे स्पष्ट होता है कि वक्फ बोर्ड भी इस भ्रष्टाचार के लिए उत्तरदायी है। इसलिए दलवाई के साथ बोर्ड पर भी कार्रवाई क्यों न हो ? – संपादक)
वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग गरीब मुसलमानों के साथ विश्वासघात !
राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई यदि इस प्रकार अपने लिए वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं, तो क्या यह गरीब मुसलमानों के साथ विश्वासघात नहीं है ? कहा जाता है कि वक्फ बोर्ड एवं मुसलमान अत्यंत गरीब एवं पिछडे हैं । इसलिए सभी सरकारें उन पर करदाताओं का पैसा व्यय करती हैं। यह धन गरीब मुसलमानों के लिए व्यय किया जाए, ताकि वे संविधान का सहारा लें, ऐसा अधिवक्ता इचलकरंजीकर ने पत्र में लिखा है ।
संपादकीय भूमिकाअनेक विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस ने ही मुसलमानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। यह उसका एक उदाहरण है। यह हिमखंड का मात्र दृष्ट भाग है, इसका विस्मरण कभी नहीं होना चाहिए ! मुसलमानों का अंधा कांग्रेस-प्रेम भी इसका एक कारण है, यह भी अटल सत्य है ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani