Kashmir Terror : कश्मीर घाटी में आतंकवादी ‘मुस्लिम जांबाज फोर्स’ संगठन पुनः सक्रिय

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – कश्मीर में लगातार हो रही आतंकवादी गतिविधियों के कारण वहां से विस्थापित हुए हिन्दू अब तक अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं । जो हिन्दू अभी भी वहां रह रहे हैं, उन्हें अब भी धमकियां मिल रही हैं ।

पहलगाम के पास मट्टन क्षेत्र में कश्मीरी हिन्दुओं की बस्ती है, जहां लगभग ३०० हिन्दू रहते हैं ।

सूचना के अनुसार, हिन्दुओं को धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसके कारण वे सायं ४ बजे के बाद घर से बाहर निकलने का साहस नहीं कर पा रहे हैं । हिन्दुओं को जान से मारने की धमकी ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ नामक संगठन ने दी है, जिसे लष्कर -ए-तोयबा की शाखा बताया जा रहा है ।

इसके साथ ही १९९० के दशक में आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित रही ‘मुस्लिम जांबाज फोर्स’ ने भी दीवारों पर पोस्टर लगाकर कश्मीर की स्वतंत्रता तक संघर्ष चालू रखने की चेतावनी दी है । बताया जा रहा है कि १० नवंबर २०२५ को दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन फिर से सक्रिय हुआ है तथा कश्मीरी युवाओं को भडकाने का प्रयास कर रहा है ।

संपादकीय भूमिका 

कश्मीर से आतंकवाद समाप्त होने के स्थान पर आतंकवादी संगठनों का पुनः सक्रिय होना अत्यंत लज्जाजनक है ।