महाशिवरात्रि के दिन ही क्षोभजनक घटना

(यह छायाचित्र किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए नहीं छापा गया है, अपितु जो मूर्ति के अनादर की घटना हुई है, वह समझ में आए इसलिए छापा गया है । – संपादक)
मंगलुरू (कर्नाटक) – पूरे देश में जहां महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं कर्नाटक के गदग जिले के मुंडरगी तहसील के शिंगटालूरु के रामलिंगेश्वर मंदिर में शिवलिंग एवं नंदीजी की मूर्ति में तोडफोड की गई । विशेष बात यह कि महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व ही ग्रामवासियों ने मंदिर की स्वच्छता कर मंदिर की रंगाई कर सजावट की थी । सवेरे जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे, तब मूर्तियों में तोडफोड होने का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए । इस दुष्कृत्य के कारण ग्रामवासियों में क्षोभ है तथा उन्होंने इस घटना के दोषियों को तुरंत बंदी बनाकर उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की है । अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में मंदिर में प्रवेश कर श्री रामलिंगेश्वर शिवलिंग तथा नंदीजी की मूर्ति तोड दी, साथ ही मंदिर के पीछे स्थित श्री होन्नम्मादेवी की मूर्ति को भी क्षति पहुंचाई ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए जानबूझकर महाशिवरात्रि के दिन ही यह दुष्कृत्य किया है । हिन्दुओं के देश में ऐसा दुस्साहस हिन्दुओं के लिए लज्जाप्रद है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !