वाराणसी के कपसेठी स्थित बाराडीह में हिन्दू राष्ट्रजागृति सभा संपन्न !

वाराणसी (उत्तर प्रदेश ) – इस वर्ष श्रीराम मंदिर में भगवा ध्वज केवल ‘भगवा ध्वज’ नहीं है, अपितु ५०० वर्षों के संघर्ष से प्राप्त हुए विजय का ‘विजयध्वज’ है । परंतु आज विश्व का कल्याण करनेवाले सनातन हिन्दू धर्म को ही नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है । क्योंकि विरोधी ये समझ गए हैं कि सनातन धर्म ही इस राष्ट्र के प्राण हैं; देश पर शासन करना है, तो हिन्दू धर्म और हिन्दू धर्मियों को लक्ष्य करना होगा । इस कारण वक्फ कानून, प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट और अनेक प्रकार के जिहाद चालू हैं, बांग्लादेश की दयनीय स्थिति हम सबके समक्ष है । इसलिए अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें, ऐसा आवाहन हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजन केशरी ने वाराणसी के बाराडीह स्थित भुसौला गांव में वैष्णवी बैंक्वेट एंड लॉन्स में आयोजित हिन्दू राष्ट्रजागृति सभा में किया । सभा में आए सैकडों हिन्दुओं ने हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में एकत्रित होकर कार्य करने का प्रण लिया ।
इस सभा में सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर ने अपने संबोधन में कहा कि ‘धर्म को टिकाने के लिए धर्माचरण की आवश्यकता है । हिन्दू धर्म में बताई गई प्रत्येक कृति के पीछे वैज्ञानिक एवं अध्यात्मशास्त्र है । धर्मकार्य करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति की आवश्यकता होती है । साधना से यह शक्ति प्राप्त होती है, इसलिए सभी हिन्दुओं को साधना करनी चाहिए ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !