खलिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या के षड्यंत्र का प्रकरण

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – खलिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या का षड्यंत्र रचने के प्रकरण में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को २४ वर्षों के कारावास का दंड सुनाया गया है । निखिल ने १३ फरवरी को न्यूयॉर्क स्थित न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार किया । उस पर ३ आरोप थे, जिनमें हत्या हेतु सुपारी, हत्या का षड्यंत्र रचना एवं आर्थिक अनियमितता (मनी लॉन्ड्रिंग) सम्मिलित थे ।
अमेरिका की जांच संस्था ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (FBI – संघीय अन्वेषण ब्यूरो) के अनुसार, यह षड्यंत्र एक अमेरिकी नागरिक की हत्या हेतु रचा गया था, जिसे अमेरिकी तंत्र ने समय रहते विफल कर दिया ।
Indian citizen Nikhil Gupta has been sentenced to 24 years in the United States 🇺🇸
The case is linked to an alleged plot to assassinate Khalistani separatist Gurpatwant Singh Pannun.
Notably, no action has been taken against Pannun in the U.S. despite his repeated anti-India… pic.twitter.com/QVuwRvFBFi
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 14, 2026
यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक से किया गया था बंदी !
पन्नू की हत्या के षड्यंत्र के आरोप में निखिल गुप्ता को ३० जून २०२३ को यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक में पुलिस ने बंदी बनाया था । तत्पश्चात १४ जून २०२४ को निखिल का अमेरिका में प्रत्यर्पण किया गया । निखिल पर अमेरिका में अभियोग चलाया गया, जहां पूर्व में उसने स्वयं को निर्दोष घोषित किया था ।
अमेरिका के न्याय विभाग ने दावा किया है कि भारत सरकार के एक कर्मचारी ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या हेतु एक आक्रमण कर्ता (हमलावर) की व्यवस्था करने के लिए कहा था । यह आरोप मैनहट्टन के फेडरल कोर्ट में प्रविष्ट किए गए आरोपपत्र में लगाया गया था ।
कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू ?
गुरपतवंत सिंह पन्नू मूल रूप से पंजाब के खानकोट का निवासी है । वह वर्तमान में अमेरिका में रहता है तथा खलिस्तान की मांग करने वाला ‘सिख फॉर जस्टिस’ नामक संगठन चलाता है । उसके पास अमेरिका एवं कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है । भारत सरकार ने वर्ष २०१९ में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पन्नू के इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था । पन्नू पर वर्ष २०२० में अलगाववाद को प्रोत्साहन देने तथा पंजाबी सिख युवाओं को शस्त्र उठाने हेतु प्रेरित करने का आरोप था । इसके उपरांत केंद्र सरकार ने १ जुलाई २०२० को पन्नू को आतंकवादी घोषित कर दिया ।
संपादकीय भूमिकाभारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पन्नू पर कोई अभियोग पंजीकृत न करने वाले अमेरिका ने, षडयंत्र करके निखिल गुप्ता को इसमें फसाया हो, इसकी संभावना अधिक है ! |
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।