Noida Conversion : नोएडा (उत्तर प्रदेश) में प्रार्थना सभा की आड में हिन्दुओं के धर्मांतरण का षड्‌यंत्र पुलिस द्वारा विफल l

४ लोगों को बंदी बनाया गया ।

घर में चल रही प्रार्थना सभा (बाएं) एवं पकडी गई धार्मिक किताबें (दाएं)

गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश) – पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-३६ में एक घर के बेसमेंट में धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने के आरोप में ४ लोगों बंदी बना लिया है । बंदी बनाए गए लोगों में टैक्सी चालक सुरेश कुमार, उसकी पत्नी, उसकी साली और चंद्रकीरण नामक एक अन्य व्यक्ति सम्मिलित है ।

घर के अंदर चल रही उपचार तथा प्रार्थना सभाओं पर स्थानीय नागरिकों एवं हिन्दू संगठनों के आपत्ति करने के पश्चात पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गई । पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बेसमेंट में ६० से ७० हिन्दू महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित पाए गए । वहां से ईसाई धार्मिक पुस्तकें, क्रॉस, मोमबत्तियां और ईसाई उपासना से संबंधित सामग्री पकडी गई ।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये प्रार्थना सभाएं कई वर्षों से चल रही थीं । क्षेत्र के निवासियों के अनुसार आसपास की कॉलोनियों से लोगों को बुलाया जाता था एवं उन्हें सभाओं में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाता था । ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसा, मुफ्त उपचार तथा बच्चों की शिक्षा में सहायता का लालच दिए जाने का आरोप है ।