Devkhel : जनता के विरोध के उपरांत महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र !

‘Zee5 ’ पर प्रसारित ‘देवखेळ’, इस वेबसीरिज में धार्मिक भावनाएं आहत होने का प्रकरण


मुंबई – ‘Z5’ इस ‘ओटीटी प्लैटफॉर्म’पर प्रसारित (मनोरंजनात्मक कार्यक्रम देखने की ऑनलाइन व्यवस्था) ‘देवखेळ’ इस वेबसीरिज के ‘टीजर’ से (फिल्म के संक्षिप्त भाग से) महाराष्ट्र के गुहागर परिसर के आस्था के केंद्र शंकासुर नामक स्थानीय देवता के विषय में अनादरपूर्ण एवं धार्मिक भावनाएं आहत करनेवाला भाग प्रसारित किया गया है । इसमें ‘शंकासुर देवता ही लोगों की हत्या करते हैं’, इस आशय की कथा दिखाई दी है । शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने ‘देवखेळ’ इस वेबसीरिज का प्रसारण तुरंत बंद करने की मांग कर सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार को ज्ञापन सौंपा । उसके पश्चात उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर ‘एक्स’पर कोंकणवासियों में उत्पन्न क्षोभ के विषय में तथा कला का महत्त्व विशद करनेवाला पत्र पोस्ट किया है ।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्राजक्ता माळी एवं अंकुश चौधरी इन कलाकारों ने कोंकणवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं । होली का त्योहार निकट है, तो ऐसे में इसप्रकार से वातावरण दूषित करना उचित नहीं है; इसलिए आप ही इसमें ध्यान देकर तुरंत उचित कार्रवाई करें । (केवल होली का त्योहार है अथवा वातावरण दूषित न हो; इसके लिए नहीं, अपितु हिन्दुओं की देवताओं का अनादर होना उचित होने से इस वेबसीरिज का विरोध होना स्वाभाविक ही है, यही हिन्दुओं की भावना है ! – संपादक)

‘नमन खेळ’ इस लोककला को मिला सरकार का पुरस्कार !

धार्मिक दृष्टि से एक पवित्रता एवं अधिष्ठान प्राप्त होने से महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग की ओर से ‘नमन खेल’ नाम की लोककला का जतन एवं संवर्धन होने के लिए मुख्यमंत्री निरंतर प्रयासशील हैं । ९ से ११ फरवरी की अवधि में रत्नागिरी जिले के खेड में सरकार की ओर से भी इस महोत्सव का आयोजन किया गया है । कोंकण में होली के त्योहार के समय इस कला का सर्वत्र जागरण होने से राज्य सरकार इस कला में योगदान देनेवाले कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित करती है, साथ ही सरकार ने वृद्ध कलाकार मानदेय योजना में भी इस कला का समावेश किया है । यह लोककला सरकार द्वारा सम्मानित लोककला है, ऐसा सांस्कृतिक मंत्री शेलार ने उनकी पोस्ट में कहा है ।

विभिन्न संगठनों ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर लोगों को तीव्र जनक्षोभ के विषय में अवगत किया !

सांस्कृतिक मंत्री शेलार ने कहा है, ‘यह वेबसीरिज महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में प्रचालित ‘नमन खेळ’, इस लोककला का विपरीत चित्रण करनेवाली तथा इस लोककला के देवता ‘शंकासुर’, इस प्रमुख व्यक्तिरेखा का अनादरपूर्ण चित्रण करनेवाली है’, ऐसा यहां के नागरिकों का कहना है । उइके कारण कोंकण क्षेत्र से इस वेबसीरिज का कडा विरोध किया जा रहा है । इस लोककला का जतन एवं संवर्धन करनेवाले कलाकरों के विभिन्न संगठनों ने इसका विरोध कर सरकार को ज्ञापन सौंपे हैं । ‘नमन खेळ’ यह लोककला धार्मिक महत्त्व प्राप्त तथा हिन्दुओं की प्रथाएं-परंपराएं जतन करनेवाली अग्रणी लोककला है । समाजमानस में इस लोककला एवं परंपरा को अपकीर्त किया जा रहा है, यह तीव्र भावना दिखाई दे रही है । कोंकण क्षेत्र में इसके विरोध में क्षोभ बढ रहा है तथा उसके कारण इस वेबसीरिज पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड रही है ।