अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस के माध्यम सचिव शफीकुल आलम का आरोप

ढाका (बांग्लादेश) – ‘बांग्लादेश हिन्दू, बौद्ध, ईसाई एकता परिषद’ यह संगठन तथा इसके सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पालतू कुत्तों के समान हैं, ऐसा क्षोभपूर्ण वक्तव्य अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस के मुख्य परामर्शदाता तथा माध्यम सचिव शफीकुल आलम ने एक साक्षात्कार में किया ।
(और इनकी सुनिये…) ‘हिन्दुओं की धार्मिक द्वेष से केवल एक ही हत्या !’
बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर होनेवाले आक्रमणों के विषय में बोलते हुए आलम ने दावा किया कि, विगत १ वर्ष में धार्मिक तथा द्वेषपूर्ण अपराधों में केवल १ हत्या हुई है और वह दीपू चंद्र दास की है । शेख हसीना के अवामी लीग दल की ओर से प्रत्येक हिन्दू की हत्या को धार्मिक हिंसा के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, ऐसा आरोप भी उन्होंने लगाया ।
हिन्दू अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा अपराधों में वृद्धि की सूचना घोषित करने के विषय में पूछे जाने पर आलम ने कहा, ‘ऐसे संगठनों के नेता अवामी लीग से संबंधित हैं । प्रस्तुत सूचना में से एक भी घटना धार्मिक हत्या सिद्ध नहीं होती । अधिकांश प्रकरण लूटपाट अथवा व्यक्तिगत विवाद के कारण घटित हुए हैं ।’
Tensions rise in Bangladesh 🇧🇩
Shafiqul Alam, press aide to Muhammad Yunus, ignites outrage:
• Slams minority groups as “pet dogs” of Sheikh Hasina 🐕
• Downplays anti-Hindu violence 📉
• Warns India not to treat Bangladesh like Bhutan 🚫The Counter-Argument: Critics… pic.twitter.com/mguTKEk9p5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 7, 2026
(और इनकी सुनिये…) ‘भारत बांग्लादेश को भूटान न समझे !’
भारत बांग्लादेश को भूटान न समझे । (भारत ने यदि निश्चय कर लिया, तो बांग्लादेश को निर्धन होकर भुखमरी में जीवन व्यतीत करना पडेगा, यह आलम को स्मरण रखना चाहिए ! – संपादक) हसीना के काल में निर्वाचन में प्रत्यक्ष रूप से अनैतिक कार्य हुए, फिर भी किस देश ने हसीना को समर्थन दिया, यह जनता को ज्ञात है । शेख हसीना देश के बाहर रहकर बांग्लादेश के लोगों को भडका रही हैं, ऐसा दावा भी आलम ने किया ।
उस्मान हादी की हत्या अवामी लीग के, अर्थात शेख हसीना के दल के समर्थकों ने की है । उपलब्ध प्रतिवेदनों के अनुसार अवामी लीग के वरिष्ठ नेता ने हादी की हत्या के लिए धन उपलब्ध कराया था , ऐसा आरोप भी आलम ने लगाया ।
संपादकीय भूमिका‘यदि भारत यह कहे कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अमेरिका के पालतू कुत्ते की भांति व्यवहार कर रही है, तो वह त्रुटिपूर्ण नहीं होगा !’ |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !