
मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता तथा राज्य के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ३१ जनवरी को राजभवन में उपमुख्यमंत्रिपद की शपथ ली । इस समय राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे । सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं । अजित पवार के आकस्मिक निधन के कारण राज्य का उपमुख्यमंत्रीपद रिक्त था ।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायकों की उपस्थिति में केवल १० मिनट में शपथग्रहण का यह कार्यक्रम संपन्न किया गया । राष्ट्रगान एवं महाराष्ट्र गान होने पर सुनेत्रा पवार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ‘अजितदादा अमर रहे’के नारे लगाए । उपमुख्यमंत्रीपद की शपथ लेने से पूर्व सुनेत्रा पवार ने उनकी राज्यसभा की सदस्याता का त्यागपत्र दिया है । वे राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से राज्यसभा की सांसद थी । महाराष्ट्र में दिवंगत अजित पवार के पास वित्त विभाग, उत्पादन शुल्क विभाग, खेल विभाग एवं नियोजन विभाग, इन विभागों का दायित्व था । अब सुनेत्रा पवार को कौनसे विभागों का दायित्व दिया जाएगा, इसकी अब तक घोषणा नहीं की गई है ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।