उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का वक्तव्य

बेंगलुरु (कर्नाटक) – “मैं किसी दूसरे देश में जाकर अपने देश के विरुद्ध वक्तव्य नहीं दूंगा ,” ऐसा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा । सामाजिक माध्यम के इस प्रश्न पर कि “जब राहुल गांधी कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं है, किन्तु आप भारत की प्रशंसा कर रहे हैं ?,” शिवकुमार ने उत्तर दिया कि राहुल गांधी ने यह वक्तव्य किस परिस्थिति में एवं किस अर्थ में दिया है, यह उन्हें ज्ञात नहीं है । उन्होंने देश के विरुद्ध कोई वक्तव्य नहीं दिया है, अपितु आंतरिक व्यवस्था पर टिप्पणी की है । (अर्थव्यवस्था एवं आंतरिक व्यवस्था भिन्न-भिन्न तत्व हैं, यह तो एक बालक की भी समझ में आ जाएगा । मूल प्रश्न से मुख मोडनेवाली कांग्रेस के शिवकुमार का जितना भी विरोध किया जाए, कम है ! – संपादक) शिवकुमार ने आगे कहा, “राजनीति के लिए मैं भारत की निंदा नहीं कर सकता ।”
“I won’t speak against my country abroad,” says D. K. Shivakumar, Karnataka Dy CM.
Good – but that’s basic patriotism, not a flex
Why say it at all? And will he now advise senior leaders of his own party who routinely tarnish India’s image overseas? pic.twitter.com/YnFBAMi3nq
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 26, 2026
उन्होंने आगे कहा,
“मुझे जो राजनीतिक अनुभव है एवं उसी आधार पर मैं यह कह रहा हूँ । मैं किसी भी दूसरे देश में जाकर अपने देश के लिए बाधा उत्पन्न नहीं कर सकता । हम अपने देश को न्यून नहीं आंक सकते । सर्व प्रथम हम भारतीय हैं । मैं अपने देश से प्रेम करता हूं एवं उसका सम्मान करता हूं । भारत के विकास में हम सभी का योगदान है ।”
संपादकीय भूमिकाकिसी भी राष्ट्रनिष्ठ राजनेता से यही अपेक्षित होता है, तथापि ऐसा कहने की आवश्यकता क्यों पडी ? इसलिए इस प्रकार का वक्तव्य देने के स्थान पर, देश प्रेम से ओतप्रोत शिवकुमार क्या अपने ही दल के उन वरिष्ठ नेताओं का प्रबोधन करेंगे, जो विदेशों में देश की अस्मिता को धूल में मिला रहे हैं ? |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
हनुमानगढी मंदिर की सीढियों पर नमाज पढवाने का पाप समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस की सरकारों ने किया ! – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Karnataka Temples CCTV : राज्य के सभी मंदिरों में सीसीटीवी लगाने का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का आदेश ।