
ढाका (बांग्लादेश) – यहां के जगन्नाथ विश्वविद्यालय के हिन्दू छात्र आकाश सरकार का शव संदिग्ध अवस्था में उसके कक्ष में पाया गया । पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का प्रकरण बताया जा रहा है, किन्तु देश में लगातार हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचारों की पृष्ठभूमि में इस मृत्यु को गंभीर माना जा रहा है ।
𝐒𝐮𝐬𝐩𝐢𝐜𝐢𝐨𝐮𝐬 𝐝𝐞𝐚𝐭𝐡𝐬 𝐨𝐟 𝟐 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐮 𝐬𝐭𝐮𝐝𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐢𝐧 𝐁𝐚𝐧𝐠𝐥𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡 𝐫𝐚𝐢𝐬𝐞 𝐚𝐥𝐚𝐫𝐦
Akash Sarkar, a Hindu student of Jagannath University, was found dead in his room in Dhaka; police call it suicide, but concerns persist amid rising anti-Hindu… https://t.co/KajfyLUVVY pic.twitter.com/oKFdsZeTdX
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 21, 2026
पुलिस ने बताया कि आकाश के कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद था । बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के उपरांत जब दरवाजा तोडा गया, तब कक्ष में आकाश का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया ।
नौगांव में हिन्दू छात्र का शव मिला
एक महाविद्यालय में पढने वाले हिन्दू छात्र के, एक सप्ताह पहले लापता होने के उपरांत उसका शव मिला है । नौगांव के कालीतला श्मशान घाट के समीप नदी में उस छात्र का शव तैरता हुआ पाया गया । जनवरी से यह छात्र लापता था । छात्र का नाम अभि था और वह प्रबंधन विषय की पढाई कर रहा था । अभि के लापता होने के उपरांत उसके पिता रमेशचंद्र ने बेटे का शोध लेने के लिए हर संभव प्रयास किए । पुलिस में सूचना भी प्रविष्ट कराई गई, किन्तु उसका कोई परिणाम नहीं निकला । छात्र की मृत्यु कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !