अंतत: मुंबई महापालिका पर फहरा महायुति का ध्वज !
|
राज्य की सभी महानगरपालिकाओं में भाजपा की बडी विजय !

मुंबई, १६ जनवरी (संवाददाता) : महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के चुनाव में महायुति की विजय का तूफान दिखाई दिया ! राज्य की कुल २९ महानगरपालिकाओं में से २५ महानगरपालिकाओं पर महायुति ने निर्विवाद बहुमत प्राप्त किया है । राज्य के २५ महानगरपालिकाओं में महायुत्ति का सत्ता में आना लगभग निश्चित माना जा रहा है । इसमें मुंबईसहित लगभग १७ महानगरपालिकाओं में भाजपा के महापौर विराजमान होने के संकेत हैं, जबकि ८ महानगरपालिकाओं में शिवसेना एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस के महापौर बनने के संकेत हैं । कुल मिलाकर राज्य की सभी महानगरपालिकाओं में भाजपा ने बडी विजय प्राप्त की है !
राज्य के २९ में से चंद्रपुर, लातूर एवं भिवंडी-निजामपुर इन ३ महापालिकाओं में कांग्रेस का महापौर, जबकि परभणी महापालिका में शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे दल का महापौर बनने के संकेत हैं । राज्य की एकमात्र लातूर महापालिका में कांग्रेस के सबसे अधिक पार्षद चुनकर आए हैं । लातूर महापालिका में वंचित बहुजन अघाडी की सहायता से कांग्रेस का महापौर बनने के संकेत हैं ।
🚩🕉️ Decisive Blow to Appeasement Politics as Mahayuti Surges
Mahayuti delivers a massive mandate across Maharashtra, asserting clear dominance in urban power centers. 💪🏽
After 25 years, the Thackeray era comes to an end as the Mahayuti takes control of the BMC in Mumbai. 🏙️🚩… pic.twitter.com/0tq2N22Uti
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 17, 2026
मुंबई में बनेगा भाजपा का महापौर !

मुंबई (Mumbai) महानगरपालिका चुनाव में भाजपा ने बडी विजय प्राप्त की है । मुंबई में भाजपा से सबसे अधिक ८८ पार्षद विजयी हुए हैं । उसके कारण मुंबई महानगरपालिका में भाजपा का पहला महापौर बनेगा, यह लगभग निश्चित है । विगत २५ वर्षाें से मुंबई महानगरपालिका पर शिवसेना सत्ता में थी; परंतु शिवसेना के टूटने के कारण महानगरपालिका पर ठाकरे का वर्चस्व समाप्त हुआ है !
मुंबई महानगरपालिका के चुनाव की चल रही मतगणना में रात ८.३० बजे तक भाजपा ८८, उद्धव बाळासाहेब ठाकरे ६६, शिवसेना २८, राष्ट्रवादी कांग्रेस २, कांग्रेस २४, एम्.आई.एम्. ८ एवं मनसे के ६ पार्षद चुनकर आए । भाजपा (BJP) के उपरांत सबसे अधिक सीटे जीतकर भी उद्धव बालासाहब ठाकरे दल (UBT) को बहुमत का आंकडा प्राप्त करने में सफलता नहीं मिली ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया