
ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) – न्यूजीलैंड के टौरंगा नगर में सिख नगर कीर्तन का विरोध किया गया है । २० दिनों पूर्व ऑकलैंड में भी ऐसी ही घटना घटित हुई थी । वर्तमान में नगर कीर्तन को रोका नहीं गया । कीर्तन के विरोध में ‘डेस्टिनी चर्च’ से संबंधित ब्रायन टमाकी के समूह ने मार्ग पर उतरकर ‘हाका’ नृत्य किया । टमाकी तथा उनके समर्थकों ने घोषणाबाजी भी की ।
टमाकी ने कहा कि, “ये हमारी गलियां हैं । यहां खुले रूप से तलवारें तथा ध्वज फहराने की अनुमति किसने दी ? हम अपनी संस्कृति का इस प्रकार विनाश नहीं होने देंगे । हम किसी को भी अपने मार्गों और गलियों का उपयोग हमारे देश की संस्कृति को बिगाडने के लिए नहीं करने देंगे ।”
शस्त्रों के साथ नगर कीर्तन सहन नहीं किया जाएगा ! – आंदोलनकारी
आंदोलनकारियों ने कहा कि, वे न्यूजीलैंड की पहचान तथा संस्कृति की रक्षा के लिए खडे हैं । न्यूजीलैंड के मार्गों पर तलवारें, खंजर जैसे शस्त्र प्रदर्शित किए गए । शस्त्रों के साथ नगर कीर्तन सहन नहीं किया जाएगा । यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संकटपूर्ण है, इसके पीछे एक कार्यसूची (एजेंडा) है । यदि सरकार ने विदेशी लोगों को बाहर नहीं निकाला और पुनः ईसाइयों को नहीं बसाया, तो बडा आंदोलन होगा । ३१ जनवरी को ऑकलैंड हार्बर सेतु (पुल) पर विशाल आंदोलन किया जाएगा ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !