भारत में अमेरिकी राजदूत का बयान

नई दिल्ली – भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों में वर्तमान में तनाव चरम पर पहुंच गया है । ऐसी स्थिति में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत की यात्रा पर आए हैं । दक्षिण एशिया के राजनीतिक एवं रणनीतिक समीकरणों का गहरा ज्ञान रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में अमेरिकी राजनीति में उनकी पहचान है । इसीलिए दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से स्थिर करने का दायित्व उन्हें सौंपा गया है ।भारत यात्रा पर आए सर्जियो गोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि ‘अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम चरण तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है’ । इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प निकट भविष्य में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं ।
🇺🇸🇮🇳 Statement by Sergio Gor, U.S. Ambassador to India
Donald Trump may visit India in the future
But even if Donald Trump visits India and praises the nation 🇮🇳, the real question remains; will he stand by those words later, or will they change with time? ⏳
PC: Pratidin Time pic.twitter.com/IK40jn5t2z
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 12, 2026
अमेरिकी राजदूत के महत्त्वपूर्ण वक्तव्य
१. “राष्ट्रपति ट्रम्प एवं प्रधानमंत्री मोदी के बीच की मित्रता सच्ची एवं अटूट है । भारत एवं अमेरिका के संबंध सर्वोच्च राजनीतिक स्तर पर दृढता से टिके हुए हैं ।”
२. “सच्चे मित्रों में मतभेद हो सकते हैं; परंतु अंततः वे आपसी समझ से उन्हें सुलझा भी लेते हैं ।”
अमेरिकी राजदूत की यात्रा का महत्त्व
ऐसी पृष्ठभूमि में गोर भारत आए हैं । भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के संबंध में उनके द्वारा दिए गए संकेत तनाव कम करने की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण माने जा रहे हैं । १३ जनवरी को इस विषय पर विस्तार से चर्चा होने वाली है । |
३. “भारत अमेरिका का अत्यंत महत्त्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार है । विश्व के सबसे पुराने प्रजातांत्रिक राष्ट्र एवं विश्व के सबसे बडे प्रजातांत्रिक राष्ट्र के बीच की भागीदारी को और अधिक दृढ करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है ।” (विश्व का सबसे पुराना प्रजातांत्रिक राष्ट्र भी भारत ही है, यह दक्षिण एशिया का ‘गहन’ अध्ययन करने वाले सर्जियो गोर को पता नहीं है, यह आश्चर्य की बात है ! – संपादक)
४. “अमेरिका के लिए भारत से अधिक महत्त्वपूर्ण भागीदार कोई नहीं है । दोनों देश सही अर्थों में रणनीतिक भागीदार के रूप में मिलकर आगे बढेंगे ।”
संपादकीय भूमिकाट्रम्प भारत आकर भारत के बारे में सकारात्मक बोलें, फिर भी क्या वे उसके पश्चात उस पर स्थायी रहेंगे ? यह एक बडा प्रश्न है ! |

बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !
Grooming Gangs : सांसद ने ब्रिटिश संसद में उपस्थित किया ‘ग्रूमिंग टोली’ का सूत्र