|
(‘स्क्रीन टाइम’ बढने का अर्थ है चल – दूरभाष, संगणक, दूरचित्रवाणी, टेब्लैट जैसे डिजिटल उपकरणों के उपयोग की अवधि बढना)

नासिक, ११ जनवरी (संवाददाता) : चल – दूरभाष, संगणक, दूरचित्रवाणी, टैब्लेट आदि डिजिटल साधनों के उपयोग पर व्यतीत किया जानेवाला बढता ‘स्क्रीनटाइम’ युवकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती सिद्ध हो रहा है । इसके उपाय के रूप में ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाईम’ अर्थात ही मायावी विश्व से बाहर आकर प्रत्यक्षरूप से कृतिशील जीवनशैली अपनाना अति आवश्यक है, ऐसा प्रस्ताव अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद के (अभाविप के) अधिवेशन में सर्वसम्मति से पारित किया गया । सांगली में की गई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई । इस पत्रकार वार्ता में पश्चिम महाराष्ट्र प्रदेश मंत्री अथर्व कुलकर्णी, सांगली महानगर अध्यक्ष डॉ. सिद्धेश्वर जाधव एवं महानगर मंत्री अवनीश यादवाडे उपस्थित थे । इस अधिवेशन में कुल ७७६ प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
अभाविप पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत का 60वाँ प्रांत अधिवेशन परम पूज्य स्वामी श्री जितेंद्रनाथ महाराज, पीठाधीश्वर श्री देवनाथ मठ (अंजनगाँव सुर्जी), महाराष्ट्र सरकार के जलसंसाधन मंत्री माननीय श्री @girishdmahajan, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री @jdevdatt, pic.twitter.com/XNf7hcou6b
— ABVP (@ABVPVoice) January 7, 2026
पत्रकार परिषद में बताया गया कि,
१. ३ से ५ जनवरी की अवधि में अभाविप पश्चिम महाराष्ट्र प्रदेश का ६० वां ‘हिरक महोत्सवी’ अधिवेशन नासिक के वीर सावरकरनगर, डोंगरे छात्रावास मैदान में उत्साह के साथ संपन्न हुआ ।
२. इस अधिवेशन में युवकों के स्वास्थ्यसहित शैक्षणिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर गहन विचारमंथन किया गया ।
३. राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा लिया गया ‘कैरी ऑन’का (अनुत्तीर्ण छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश मिलने की सुविधा मिलना) निर्णय तथा शैक्षणिक समयसारणी में होनेवाली अनियमितताविद्यार्थ्यांना पुढील वर्षात प्रवेश मिळण्याची सोय होणे) निर्णय, तसेच शैक्षणिक वेळापत्रकातील अनियमितता का छात्रों की गुणवत्ता पर दूरगामी एवं नकारात्मक परिणाम होते हैं, इसके प्रति चिंता व्यक्त की गई ।
४. इस अधिवेशन में ‘नासिक की कुंभनगरी में शाश्वत विकास हो’, यह मांग करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।