Jharkhand Elephant Attack : झारखंड में जंगली हाथी ने एक ही परिवार के ६ लोगों को कुचलकर मार डाला ।

हाथी ने ७ दिनों में १६ लोगों की मार डाला ।

(बाईं ओर) हाथी के हमले से बचा हुआ लड़का एवं हमला करने वाला हाथी

चाईबासा (झारखंड) – जिले के नोवामुंडी प्रखंड की जेटिया पंचायत के भरबरिया गांव में एक जंगली हाथी ने एक ही परिवार के ६ लोगों को कुचलकर मार डाला । ६ जनवरी की रात यह सभी लोग घर में सो रहे थे । तभी अचानक हाथी आया और उसने सभी को कुचल दिया । इस समय एक लडका किसी तरह बचकर वहां से निकल गया । इस आक्रमण में २ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । इस हाथी ने पिछले ७ दिनों में क्षेत्र के १६ लोगों को मार डाला है ।

वन विभाग को उसे पकडने में अब तक सफलता नहीं मिली है । ऐसी स्थिति में वन विभाग के अधिकारियों ने अनंत अंबानी की वन्यजीव संरक्षण संस्था ‘वनतारा’ से सहायता मांगी है । सरकार और प्रशासन के लिए सिरदर्द बना यह हाथी दिनभर जंगल में छिपा रहता है और अंधेरा होते ही गांवों की ओर जाता है । इस समय रास्ते में दिखने वाले घरों पर आक्रमण करता है । सोए हुए लोगों को भी हाथी पटककर और घसीटकर मार रहा है ।

संपादकीय भूमिका

एक हाथी को पकड न पाने वाला प्रशासन किस काम का ?