|
(इमाम अर्थात मस्जिद में प्रार्थना कराने वाला)

नई दिल्ली – बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणों के संदर्भ में देश की प्रसिद्ध हस्तियों को स्पष्ट भूमिका रखनी चाहिए । शांत रहना अनुचित संदेश देने वाला सिद्ध होता है । अभिनेता शाहरुख खान देशवासियों से क्षमा याचना करें और बांगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विषय में स्पष्ट वक्तव्य दें । ऐसे संवेदनशील समय में मौन रखना उचित नहीं है , ऐसा आवाहन अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने किया ।
‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में कोलकाता नाइट राइडर्स नामक शाहरुख खान के स्वामित्व वाली टीम ने एक बांग्लादेशी खिलाडी का चयन किया है , इसी आधार पर इलियासी ने यह आवाहन किया ।
🚨 Demand Raised Amid Bangladesh Violence 🇧🇩⚠️
Actor Shah Rukh Khan should apologize to the nation, demands Umar Ilyasi, head of the All India Imam Organization.
📌 The demand comes in the backdrop of violence in Bangladesh
🏏 Context: A Bangladeshi player Mustafizur Rahman… pic.twitter.com/TKuaP0Ph9R
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 2, 2026
इलियासी ने उल्लेख किया कि आज का बांगलादेश भारत के बडे योगदान के कारण अस्तित्व में आया है । ऐसे देश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर आक्रमण होना अत्यंत दुखद और निंदनीय है । स्थिति इतनी गंभीर होने पर क्या उस देश के लोगों को भारत में आकर खेलकूद या अन्य गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए ?
इस्लाम के नाम पर हिंसा का विरोध !
इस्लाम के नाम पर हिंसा करना इस्लाम की शिक्षाओं के विरुद्ध है , ऐसा इलियासी ने दृढ़तापूर्वक कहा । निर्दोष लोगों पर अत्याचार करना या उनके प्राण लेना किसी भी धर्म द्वारा स्वीकार्य नहीं है । यह विषय केवल धर्म या राजनीति से संबंधित नहीं है , अपितु देश तथा मानवता से भी जुडा हुआ है । सभी समाज घटकों और प्रभावशाली व्यक्तियों को एकत्र आकर हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाना आवश्यक है । इससे विश्व भर में उचित संदेश जाएगा ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।