भारतीय सैनिक सुरक्षित, प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया सक्रिय

कूचबिहार (बंगाल) – बंगाल के कूचबिहार जनपद स्थित मेखलीगंज क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर २० दिसंबर प्रात:काल में कुछ बांग्लादेशी गो-तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल के एक सैनिक का अपहरण कर लिया । तस्करों ने सघन कोहरे का लाभ उठाकर सैनिक का अपहरण किया । तत्पश्चात तस्करों ने सैनिक को बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के सुपुर्द कर दिया । दोनों राष्ट्रों के मध्य चर्चा के उपरांत सैनिक को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है । इस सैनिक का नाम बेद प्रकाश है ।
#BREAKING : #BSF jawan detained by #Bangladeshi BGB after inadvertently crossing into #Bangladesh while chasing cattle smugglers amid dense fog, returned after flag meeting. pic.twitter.com/RCPrl4ULqP
— IDU (@defencealerts) December 21, 2025
सीमा पर तैनाती के समय सैनिकों ने देखा कि सीमा के एक भाग से पशुओं का एक समूह भारतीय सीमा में प्रविष्ट हुआ है । तस्करों को खदेडते समय बेद प्रकाश अन्य सैनिकों से कुछ आगे निकल गए । घने कोहरे के कारण वे अपनी टुकडी से पृथक हो गए । अवसर का अनुचित लाभ उठाते हुए बांग्लादेशी तस्कर उन्हें पशुओं सहित बांग्लादेश ले गए ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump