अक्कलकुवा (जिला नंदुरबार, महाराष्ट्र) के तहसीलदार न्यायालय का ‘जामिया इस्लामिया’ शिक्षा संस्था को आदेश !

अक्कलकुवा (नंदुरबार) – यहां के तहसीलदार न्यायालय ने ‘जामिया ईशातूल उलूम ट्रस्ट’ क मूल आदिवासी परिवारों को भूमि वापस देने का निर्णय दिया है । इस शिक्षा संस्थान ने आदिवासियों से अवैधरूप से भूमियां हस्तांतरित कर ली थी । इस संस्था में अवैधरूप से रह रहे यमेन देश के एक परिवार को हिरासत में लिया गया है, साथ ही संस्था चलानेवालों पर भी अपराध पंजीकृत किए गए हैं । उस परिवार ने अक्कलकुवा से भारत सरकार का नागरिक होने के सरकारी कागदपत्र बनवाकर दिए थे । इस प्रकरण में ईडी ने (प्रवर्तन निदेशालय ने) यहां छापामारी की थी । अधिवक्ता सुनील वसावे ने अक्कलकुवा तहसीलदार से मौजे पिंपरीपाडा की कृषिभूमि के लिए आवेदन किया था ।
न्यायालय के आदेश के विरुद्ध जामिया इस्लामिया ईशातूल उलूम ट्रस्ट को छत्रपति संभाजीनगर के राजस्व न्यायाधिकरण में अपील करने का अधिकार है । संबंधित संस्था के प्रमुख गुलाम वस्तानवी का पिछले वर्ष निधन हुआ । इस भूमि प्रकरण में आदिवासियों के पक्ष में दिए गए निर्णय के उपरांत अब जामिया संस्था द्वारा अवैध पद्धति से और भी कुछ भूमियां हडपने की बात सामने आ रही है ।
संपादकीय भूमिकाइसमें केवल भूमि का हस्तांतरण नहीं, अपितु ऐसा करनेवाले इस शिक्षा संस्थान के संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए ! |
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया