Hasnat Abdullah : (और इनकी सुनिए…) ‘भारत से पूर्वोत्तर भारत को अलग कर देंगे !’

बांग्लादेश की ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ के नेता हसनत अब्दुल्ला का दिवास्वप्न में रमा हुआ वक्तव्य !

बांग्लादेश की ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ के नेता हसनत अब्दुल्ला

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्ला ने भारत के विरुद्ध तीव्र तथा आपत्तिजनक वक्तव्य दिया है । शेख हसीना के विरोध में हिंसक आंदोलन के प्रमुख सूत्रधारों में से एक रहे अब्दुल्ला ने सीधे रूप से भारत के टुकड़े करने की धमकी दी है । शहीद मीनार में हुई एक सर्वदलीय विरोध सभा में उन्होंने कहा कि, “यदि बांग्लादेश को अस्थिर करने का कोई भी प्रयास हुआ, तो उसका पूर्वोत्तर भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ (पूर्वोत्तर भारत के ७ राज्यों) के भाग को अलग कर दिए जाएंगे ।”

यह सभा इन्कलाब मंच ने उनके प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी पर हुए प्राणघातक आक्रमण के विरोध में आयोजित की गई थी । सभा में हसनत अब्दुल्ला ने किसी का नाम न लेते हुए यह आरोप लगाया कि :

१. कुछ तत्व सीमा पार से आश्रय एवं सहायता देकर बांग्लादेश में अस्थिरता निर्माण करने तथा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

२. उस्मान हादी पर हुए आक्रमण में सम्मिलित लोगों को भारत से समर्थन मिल रहा है ।

३. यदि बांग्लादेश की संप्रभुता, क्षमता, मतदान के अधिकारों एवं मानवाधिकारों का अनादर करने वाली शक्तियों को आश्रय दिया गया, तो बांग्लादेश उसका प्रत्युत्तर देगा । बांग्लादेश को अस्थिर करने के गंभीर परिणाम पूरे परिसर को भुगतने पड़ेंगे।

४. यदि बांग्लादेश अस्थिर हुआ, तो आंदोलन की आग सीमा पार भी फैलेगी ।

५. युनूस सरकार को भारत के विषय में स्पष्ट भूमिका लेनी चाहिए । अब भारत को केवल पडोसी देश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए ।

(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश में भारत का वर्चस्व स्थापित नहीं होने देंगे !’ – नाहिद इस्लाम

१६ दिसंबर १९७१ को भारत के कारण ही पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया तथा बांग्लादेश का निर्माण हुआ । तभी भारत बांग्लादेश का निर्माण न करके उसे भारत में पुनः जोड सकता था । नाहिद इस्लाम को यह याद रखना चाहिए कि भारत ने ऐसा नहीं किया !

इस सभा में पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने कहा कि, कोई भी व्यक्ति, संस्था, व्यावसायिक समूह या बुद्धिजीवी के माध्यम से बांग्लादेश में भारत का वर्चस्व स्थापित नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने यह धमकी दी कि, “इस देश में देहली की गद्दी जलाई जाएगी ।”

संपादकीय भूमिका 

जिस देश का निर्माण भारत के कारण हुआ, उस देश का एक छोटा नेता इस प्रकार का वक्तव्य देकर स्वयं को हास्यास्पद सिद्ध कर रहा है । अब स्थिति ऐसी बन गई है कि भारत को सीधा कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश को सबक सिखाना चाहिए एवं उसे भारत के साथ जोडना चाहिए !