Statue Of Liberty : तेज हवा के कारण ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी गिर गया !

ब्राजीलिया (ब्राजील) – दक्षिण अमेरिका खंड (महाद्वीप) के ब्राजील देश के रिओ ग्रांडे डो राज्य के ग्वायबा शहर में तेज हवाओं के कारण स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी कुछ ही सेकंड में गिर गया । इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यम पर प्रसारित किया गया है । इस घटना में कोई जनहानि न होने की जानकारी सामने आई है । २४ मीटर ऊंची यह मूर्ति यहां हवन मेगास्टोर के बाहर थी । जब यह घटना हुई, तब यहां हवा की गति ९० कि.मी प्रति घंटे से अधिक थी । इस मूर्ति की स्थापना वर्ष २०२० में हुई थी ।

इससे पहले, वर्ष २०२१ में भी ब्राजील में ऐसी ही एक मूर्ति गिर गई थी । उस समय हवाएं ८० से ९० किमी प्रति घंटे की गति से चल रही थीं ।