Assam Spy Arrest : असम में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में वायुदल के भूतपूर्व अधिकारी को बंदी बनाया

गिरफ्तार निवृत्त वायुसेना के अधिकारी कुलेंद्र शर्मा

गुवाहाटी (असम) – निवृत्त वायुसेना के अधिकारी कुलेंद्र शर्मा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बंदी बनाया । कुलेंद्र पर एक पाकिस्तानी हस्तक से संबंध होने का आरोप है । वह इस हस्तक को भारतीय सैन्य से जुडी संवेदनशील जानकारी दे रहा था । उसके दूरभाष तथा लैपटॉप में संदिग्ध जानकारी मिली है ।

अरुणाचल प्रदेश में २ संदिग्ध को बंदी बनाया

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पुलिस ने जासूसी के आरोप में २ लोगों को बंदी बनाया । एक को पश्चिम सियांग जिले के आलो से तथा दूसरे को चांगलांग जिले के मियाओ से बंदी बनाया । इनमें से एक की पहचान हिलाल अहमद के नाम से हुई है । वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले का रहने वाला है । पुलिस ने दूसरे का नाम नहीं बताया । हिलाल अपने साथियों को सुरक्षा संबंधी संवेदनशील जानकारी भेज रहा था ।

संपादकीय भूमिका

ऐसे देशद्रोही को भरी चौक में फांसी देनी चाहिए !