विशेष जांच दल की जांच में उजागर हुआ

बेंगलुरु (कर्नाटक) – कर्नाटक का धर्मस्थल प्रकरण एक षड्यंत्र था । यह उजागर हुआ है कि यह पूरा विवाद धर्मस्थल-विरोधी कार्यकर्ताओं ने उत्पन्न किया था । इस प्रकरण की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (Special Investigation Team – SIT) ने बेलतंगडी न्यायालय में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है । इसमें यह जानकारी दी गई है । रिपोर्ट में मंदिर प्रशासन को वर्तमान में निर्दोष ठहराया गया है । दल ने न्यायालय से जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा है ।
🚨 SIT Exposes a Well-Planned Conspiracy in the Dharmasthala Temple Case! 🚩
🕉️ Karnataka’s sacred Sri Kshetra Dharmasthala was targeted by an organized network of anti-Hindu forces.
📑 SIT’s preliminary report reveals:
• False witnesses were pressured & paid
• Fake evidence… pic.twitter.com/MTuFNDw8EH— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 11, 2025
आरोपी कौन हैं ?
दल ने कुल ६ लोगों को आरोपी बनाया है जिनके नाम इस प्रकार हैं । शिकायतकर्ता चिन्नय्या, महेश शेट्टी तिमरोडी, गिरीश मत्तनण्णावर, जयंत, विट्ठल गौडा, सुजाता भट्ट । जांच में सामने आया है कि चिन्नय्या पर दबाव डाला गया, पैसे दिए गए तथा झूठे बयान देने के लिए विवश किया गया ।
उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का वक्तव्य

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा :
“मैंने पहले ही विधानसभा में कहा था कि धर्मस्थल के विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है तथा अब सत्य सामने आ गया है । न्याय हुआ है; परंतु कानून अपना काम स्वयं करेगा । ऐसे षड्यंत्र पुरानी एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं को हानि पहुंचाते हैं । इस षड्यंत्र के पीछे रा.स्व. संघ एवं भाजपा के बीच मतभेद भी हो सकते हैं । अगली जांच से ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी ।”
रिपोर्ट में क्या कहा गया है ?
१. आरोपियों ने एक खोपडी की व्यवस्था की, उसे प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया । जगह-जगह नकली प्रमाण रखे गए तथा पहले से सिखाए गए बयान कैमरे पर दिए गए ।
२. षड्यंत्र की कई बैठकें महेश शेट्टी तिमरोडी के घर पर हुईं ।
३. इस प्रकरण में बैंक लेनदेन के प्रमाण, इलेक्ट्रॉनिक डेटा, वीडियो तथा साक्षियों (गवाहों) के बयान प्रमाण के रूप में मिले हैं ।
क्या है पूरा प्रकरण ?
|
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के मंदिरों को अपकीर्त (बदनाम) करने के पीछे कौन हैं ? यह उजागर होना चाहिए तथा उन्हें फांसी का दंड दिया जाना चाहिए ! |

हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !