भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फटकारा !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – अफगानी नागरिकों पर होने वाले आक्रमण युद्ध के कृत्य हैं, यह भूमिका रखते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को फटकार लगाई है । पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव का वातावरण है । पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई आक्रमण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की चौकियों पर आक्रमण किए हैं । इन आक्रमणों को अफगानिस्तान की संप्रभुता पर आक्रमण बताते हुए अफगानिस्तान ने भी जैसे को तैसा प्रत्युत्तर दिया । इस विवाद को सुलझाने के लिए कतर एवं तुर्किये ने प्रयास किए; परंतु अब भी दोनों देशों में तनाव का वातावरण है ।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वतानेनी हरीश ने भारत का पक्ष रखा । पार्वतानेनी हरीश ने कहा, “हम संयुक्त राष्ट्र के नियमों एवं अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पूर्ण सम्मान करने के तथा निर्दोष नागरिकों के संरक्षण की मांगों का समर्थन करते हैं । ऐसे कृत्य अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं तथा कठिन परिस्थितियों में पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे असुरक्षित राष्ट्र के विरुद्ध खुली धमकियां एवं युद्ध के कृत्य हैं । साथ ही, अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता एवं स्वतंत्रता को हमारा दृढ समर्थन रहेगा ।”
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !