अनेक मुसलमानों ने सिर पर ईंटें लाकर दीं !

मुर्शिदाबाद (बंगाल) – यहां बेलडांगा में विधायक हुमायूं कबीर की उपस्थिति में ६ दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई । इसके लिए सऊदी अरब के दो धार्मिक विद्वान उपस्थित थे । इसके साथ ही, बंगाल एवं अन्य राज्यों से आए सहस्रों मुसलमान भी उपस्थित थे । कई लोगों ने सिर पर ईंटें लाकर दीं । कहा जा रहा है कि कबीर ने पिछले वर्ष ही इस संबंध में घोषणा की थी तथा उन्होंने वास्तव में उसे पूरा कर दिया है । इस समय पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी थी । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी ।
कार्यक्रम के लिए १५० फीट लंबा एवं ८० फीट चौडा मंच बनाया गया था । संपूर्ण कार्यक्रम का व्यय अनुमानित रूप से ६० से ७० लाख रुपये होने की संभावना व्यक्त की गई है ।
बाबर के नाम पर एक भी ईंट रखी गई, तो उसे भाजपा उखाड फेंकेगी ! – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी
यह सब तृणमूल कांग्रेस का दिखावा है । बंगाल में भाजपा की सरकार आने वाली है । बाबर के नाम पर एक भी ईंट रखी गई, तो उसे भाजपा उखाड फेंकेगी ।
हुमायूं कबीर भाजपा का आदमी ! – कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर भाजपा का ही आदमी है । उन्होंने वर्ष २०१९ में भाजपा से चुनाव लडा था । वे देश में शत्रुता (वैमनस्य) फैलाना चाहते हैं । मस्जिद इबादत के लिए होती है । मसूद ने प्रश्न किया कि, “यदि आप (कबीर) इतने धर्मनिष्ठ हैं, तो वर्ष २०१९ में भाजपा से चुनाव क्यों लडा था ? क्या तब आपको भाजपा की नीतियों की जानकारी नहीं थी ?”
हुमायूं कबीर की राजनीतिक यात्रा कांग्रेस, भाजपा तथा फिर तृणमूल कांग्रेस तक रही है । तृणमूल ने कुछ दिन पूर्व ही उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है ।
बाबर के नाम पर मस्जिद बनाना, यह राजनीतिक उद्देश्य ! – इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन
‘इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि, यदि मस्जिद उचित स्थान पर है तथा उसका मानचित्र (नक्शा) स्वीकृत है, तो धार्मिक लोग वहां निर्माण कर सकते हैं; परंतु केवल बाबर के नाम पर मस्जिद बनाना, यह एक राजनीतिक उद्देश्य है । ऐसे में श्रद्धा की सच्ची भावना कम हो जाती है । यदि हुमायूं कबीर मस्जिद बनाना चाहते हैं, तो उन्हें नाम के संबंध में आग्रह नहीं रखना चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाराजनीतिक स्वार्थ के लिए बनाई जा रही इस मस्जिद के विरोध में यदि तीव्र आंदोलन होता है एवं जान-माल की हानि होती है, तो इसके लिए हुमायूं कबीर ही उत्तरदायी होंगे, यह स्पष्ट होता है ! |
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शंभू गवारे व सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
राष्ट्रीय स्तर पर ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित कीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की सर्वसम्मत मांग
गोरक्षा, गो संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण बिना विकसित भारत कल्पना मात्र है ! – गोपुत्र पं. मानस संजय मिश्र
वाराणसी एवं गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘हर घर योद्धा’ अभियान !
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !