कबीर के निर्णय से ममता बैनर्जी अप्रसन्न थीं ।

कोलकाता – मुर्शिदाबाद में मुसलमान आक्रमणकर्ता बाबर के नाम से मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर को दल से निलंबित किया है । छह दिसम्बर उन्नीस सौ बानवे के (6.12.92) दिन विवादग्रस्त बाबरी ढांचा गिराया गया था । उसी पृष्ठभूमि पर ‘मुर्शिदाबाद में छह दिसम्बर से बाबरी मस्जिद बनाना आरम्भ करेंगे’, ऐसी घोषणा कबीर ने की थी । उनका बहुत विरोध हुआ । कबीर के इस निर्णय से मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी अप्रसन्न थीं ।
१. (और इनकी सुनिए कहते हैं…) बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा मुर्शिदाबाद के विधायक को बाबरी मस्जिद ही क्यों बनानी थी ? हमने उन्हें इससे पूर्व भी चेतावनी दी थी ।
२. बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होगा । विधायक की उम्मीदवारी पाने हेतु दल पर दबाव डालने के लिये कबीर ने बाबरी मस्जिद के निर्माण की बात उठायी है, किन्तु ‘उनका रचा हुआ दाव उन्हीं पर उलटा पड गया, ऐसा कहा जा रहा है ।
विधायक कबीर द्वारा भावनाएं दुखाने का षड्यंत्र – राज्यपाल
‘विधायक कबीर ने मस्जिद बनाने की घोषणा कर धार्मिक भावनाएं दुखाने का षड्यंत्र रचा है । ऐसी मस्जिद के निर्माण को बिल्कुल अनुमति नहीं दी जायेगी, ऐसा बंगाल के राज्यपाल सी वी आनन्द बोस ने कहा है ।
संपादकीय भूमिकाममता बैनर्जी को कबीर का कृत्य पसन्द नहीं था, तो उन्होंने उन्हें तुरन्त दल से बाहर क्यों नहीं किया ? कबीर का अब निलंबन करना अर्थात ‘मैं मरने का स्वांग करता हूं, तुम रोने का ढोंग करो’ ऐसा किसी को लगे तो अनुचित है क्या ? |
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शंभू गवारे व सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
राष्ट्रीय स्तर पर ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित कीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की सर्वसम्मत मांग
गोरक्षा, गो संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण बिना विकसित भारत कल्पना मात्र है ! – गोपुत्र पं. मानस संजय मिश्र
वाराणसी एवं गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘हर घर योद्धा’ अभियान !
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !