Raids On Jamaat-e-Islami : जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी’ के ठिकानों पर छापा !

  • १९ वर्ष के आतंकवादी को बंदी बनाया गया !

  • आतंकवादी आक्रमण करने की योजना बना रहा था !

  • पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में था !

‘जमात-ए-इस्लामी’ से जुडे अनेक लोगों के ठिकानों पर छापेमारी

श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) – पुलिस ने जम्मू एवं कश्मीर के ५ जिलों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी’ के अनेक ठिकानों पर छापेमारी की । घाटी में सुरक्षा अभियान के अंतर्गत २८ नवंबर को शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर, बारामूला एवं कुलगाम में सर्च अभियान चलाए गए। ये छापेमारी ‘जमात-ए-इस्लामी’ से जुडे अनेक लोगों के ठिकानों पर की गई। इस अभियान के समय पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप में एक १९ वर्ष के युवा आतंकवादी को बंदी बनाया तथा उसके पास से भ्रमणभाष एवं भ्रमण संगणक के साथ अनेक प्रपत्र हस्तगत किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि, बंदी बनाया गया आतंकवादी, पाकिस्तान समेत अनेक विदेशी भ्रमणभाष क्रमांकों पर निरंतर चर्चा कर रहा था। वह आतंकवादी बन गया था एवं आतंकवादी आक्रमण की योजना बना रहा था।