रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का आश्वासन
मॉस्को (रूस) – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बयान दिया कि रूस कभी भी यूरोप पर आक्रमण नहीं करेगा । “यदि यूरोप चाहे, तो वह लिखित आश्वासन देने को तैयार है ।” वे मीडिया से बात कर रहे थे । इससे पहले जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने आरोप लगाया था कि रूस अगले ४ वर्षों में किसी भी ‘नाटो’ (‘नाटो’ यानी ‘नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन’ नामक विश्व के २९ देशों की भागीदारी वाला एक सैन्य संगठन) देश पर आक्रमण कर सकता है ।
पुतिन ने कहा कि यूरोपीय नेता केवल हथियार बनाने वाली कंपनियों के तलवे चाट रहे हैं । वे अपनी जनता में एक झूठा भ्रम उत्पन्न करना चाहते हैं ।
यूक्रेन के सैनिकों को पीछे हटना होगा !
पुतिन ने कहा कि रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से यूक्रेन की सेना को पीछे हटना होगा । रूस चर्चा के लिए तैयार है; परंतु यदि आवश्यकता पडी तो लडाई जारी रखने का विकल्प भी खुला है । “यदि यूक्रेन के सैनिक पीछे नहीं हटते हैं, तो हम यह उद्देश्य सैन्य कार्रवाई से पूरा करेंगे ।” वर्तमान में रूस का यूक्रेन के १९ प्रतिशत से अधिक भाग पर नियंत्रण है । इसमें से अधिकांश भाग डोनबास एवं लुहान्स्क प्रांतों का है ।
पुतिन ४ दिसंबर को भारत दौरे पर आएंगे !प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत के २ दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आएंगे । वह ४ दिसंबर को यहां आएंगे एवं अगले दिन, यानी ५ दिसंबर को वापस जाएंगे । यह दौरा भारत-रूस के २३ वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है । इस भेंट में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे । |

Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण