वैष्णोदेवी चिकित्सकीय महाविद्यालय में मुसलमानों को अधिक प्राथमिकता दिए जाने का प्रकरण

जम्मू – यहां के कटरा क्षेत्र में स्थित श्री माता वैष्णोदेवी चिकित्सकीय महाविद्यालय में इस वर्ष एम्.बी.बी.एस्. के प्रवेश हेतु उपलब्ध ५० में से ४२ स्थान मुसलमान विद्यार्थियों को दिए जाने पर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने आंदोलन किया । प्रदर्शनकर्त्ताओं का आरोप था कि समस्त प्रक्रिया में अनेक त्रुटियां हुई हैं । प्रक्रिया से संबंधित समग्र सूचना सार्वजनिक नहीं की गई तथा गुणवत्ता-सूची भी स्पष्ट रूप से घोषित नहीं की गई ।
१. युवा राजपूत सभा तथा मूवमेंट कल्कि इन संगठनों ने महाविद्यालय के प्रवेशद्वार के बाहर प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकर्त्ताओं का कहना था कि महाविद्यालय का संचालन श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड करता है तथा यह बोर्ड हिन्दू भक्तों के धन से संचालित होता है । अतः प्रवेश-प्रक्रिया पूर्णतः गुणवत्ता एवं पारदर्शकता के मानकों पर आधारित होनी चाहिए ।
२. युवा राजपूत सभा के नेतृत्व ने कहा कि इस प्रकार के आरोप चिकित्सकीय शिक्षा जैसे अत्यंत महत्त्वपूर्ण क्षेत्र को प्रभावित करते हैं । उन्होंने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की तथा दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की आशा व्यक्त की ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !