BBC Apologises US President : बी.बी.सी. ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपमानित करने के कारण क्षमा याचना की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बी.बी.सी. के अध्यक्ष समीर शाह

लंदन (ब्रिटेन) – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन अर्थात बी.बी.सी. ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्षमा याचना की है; यद्यपि, बी.बी.सी. ने यह भी बलपूर्वक कहा है कि ‘हमने ट्रंप को किसी भी प्रकार से अपमानित नहीं किया । इसलिए, मानहानि का वाद प्रविष्ट करने का कोई वैधानिक आधार नहीं है । ‘

इस संबंध में, बी.बी.सी. के अध्यक्ष समीर शाह ने व्हाइट हाउस को एक निजी पत्र भेजा है । इसमें कहा गया है कि ६ जनवरी, २०२१ को ट्रंप के भाषण के उपरांत, कुछ समर्थकों ने संसद पर आक्रमण किया था । उस समय, हमने स्वीकार किया था और खेद व्यक्त किया था कि हमने अनजाने में ट्रंप के भाषण में भ्रामक संपादन कर दिए थे ।

संपादकीय भूमिका 

बी.बी.सी. भारत और हिन्दू विरोधी है । उन्होंने निरंतर भारत एवं हिन्दुओं को अपमानित करने वाले समाचार दिए हैं तथा अब भी दे रहे है । किन्तु इसके लिए, वह भारत एवं हिन्दुओं से कभी क्षमा नहीं मांगेगा, यह ध्यान में रखते हुए, इसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए !