Telanagana CM Revanth Reddy : कांग्रेस है इसलिए मुसलमानों का सम्मान है, कांग्रेस के बिना तुम कुछ भी नहीं !

तेलंगाना के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का वक्तव्य

तेलंगाना के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

भाग्यनगर (तेलंगाना) – कांग्रेस दल सदैव अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करता आया है । कांग्रेस के बिना मुसलमानों को न्याय मिलना कठिन हो जाता है । पूर्ववर्ती सरकार ने मुसलमानों की उपेक्षा की थी, ऐसा वक्तव्य तेलंगाना के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक कार्यक्रम में किया ।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार ने मुसलमान समाज के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं, जैसे कि वक्फ बोर्ड को सशक्त बनाना तथा शिक्षण में आरक्षण का विस्तार करना इत्यादि । (कितने राजनैतिक दलों ने हिन्दुओं के लिए योजनाएं चलायीं एवं हिन्दुओं का कल्याण किया ? तो एक भी नहीं, यही वस्तुस्थिति है ! – संपादक)

संपादकीय भूमिका 

  • मुख्यमंत्री रेड्डी ने सत्य ही कहा है । मोहनदास गांधी की कांग्रेस में स्थापना के समय से, अर्थात् वर्ष १९२० से कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर पर बैठाना आरंभ किया, जो आज तक चल रहा है !
  • हिन्दुओं के संदर्भ में भारत में एक भी ऐसा दल नहीं है जो यह कहे कि ‘उनका दल होने के कारण ही हिन्दुओं का सम्मान है, अन्यथा कुछ भी नहीं !’ यह भी वस्तुस्थिति ध्यान में रखनी चाहिए !
  • धर्मनिरपेक्ष संविधान के नाम पर कांग्रेस निरंतर मुसलमानों के लिए कार्य करती आयी है ; किन्तु हिन्दुत्व के नाम पर सरकार बनाने वाले हिन्दुओं के लिए अपेक्षित कार्य करते हुए नहीं दिखते !