
वॉशिंग्टन (अमेरिका) – पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद को बल देने की उसकी पुरानी नीति पर अडिग है तथा भारत को हानि पहुंचाने की उसकी सैन्य नीति आज भी जारी है, ऐसा दावा यहां के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति विश्लेषक सिद्धांत किशोर ने किया है ।
पाकिस्तान की आतंकी रचना आज भी संपूर्णरूप से सक्रिय !
‘द मिली क्रॉनिकल’ इस नियतकालिक में प्रकाशित किशोर के विश्लेषण में उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान की आतंकी रचना आज भी संपूर्णरूप से सक्रिय है तथा अब वह उस देश की आधिकारिक नीति का अंश बन चुकी है ।
किशोर ने लिखा है कि कुछ ही दिन पूर्व पाकिस्तान को शांघाइ सहयोग संगठन’ का स्थाई अध्यक्षपद मिलना हास्यास्पद है; क्योंकि पाकिस्तान ‘आतंकवाद के प्रमुख समर्थक देश’ के रूप में जाना जाता है । जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के विरुद्ध प्रत्यक्षरूप से कदम नहीं उठाता, तब तक आतंकवाद के विरोध की उसकी प्रतिबद्धता केवल दिखावा सिद्ध होगा ।
जैश एवं लष्कर का जाल अभी भी सुरक्षित !
किशोर के अनुसार भारत ने भले ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’के अंतर्गत पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर अचूकता से आक्रमण किए हों, तब भी पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद एवं लष्कर-ए-तोयबा जैसे आतंकी संगठनों का जाल सुरक्षित है । जैश का प्रमुख मसूद अजहर अभी भी सक्रिय है तथा वह पाकिस्तान में ३१३ नए आतंकी केंद्र बनाने के प्रयास में है ।
आतंकवादविरोधी नीति का केवल दिखावा !
किशोर ने यह चेतावनी दी कि अमेरिका के साथ पाकिस्तान के बढते संबंध उस देश के विरुद्ध की जानेवाली कार्रवाही को दुर्बल बना सकते हैं । पाकिस्तान में यदि पुनः आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बन रहे हों, उन्हें डिजिटल आर्थिक सहायता मिल रही हो तथा आतंकियों की जनसभाओं को राज्यस्तरीय मान्यता मिल रही हो, तो पाकिस्तान की आतंकवाद के विरुद्ध की नीति केवल बाह्य प्रदर्शन है ।
संपादकीय भूमिकाइससे ‘ऑपरेशन सिंदूर’का दूरगामी परिणाम नहीं हुआ है, ऐसा दिखाई देता है । अतः पाकिस्तान को समूल नष्ट करना ही उचित एवं निर्णायक सिद्ध होगा । उसके लिए क्या भारत इजरायल से सीख लेगा ? |
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया