I Love Mohammad On Temples : अलीगढ में भडकी धार्मिक भावनाएं : अनेक हिन्दू मन्दिरों पर लिखा गया आई लव मोहम्मद’ !

हिन्दू मन्दिरों पर लिखा गया आई लव मोहम्मद

अलीगढ (उत्तर प्रदेश) – यहां की सडकें, गालियां एवं मोहल्लों में ‘आई लव मोहम्मद’ के भित्तिपत्रक लगाए जाने के पश्चात अब मन्दिरों पर भी यह वाक्य लिखा गया है । इस से यहां तनाव उत्पन्न हो गया है । यहां शिव मन्दिर, हनुमान मन्दिर सहित अनेक मन्दिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा गया है । यह घटना २४ अक्तूबर की देर रात्रि को घटी, ऐसा बोला जा रहा है । हिन्दुओं ने प्रातःकाल मन्दिरों में लिखा हुआ देखा तो उन्होंने इसका तीव्र विरोध किया । इसके पश्चात् पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं उन्होंने यह लिखा हुआ मिटा दिया । पुलिस ने ‘सीसीटीवी’ के चित्रीकरण द्वारा खोज आरम्भ की है एवं २ सन्दिग्धों की पहचान होने का दावा किया गया है ।

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने लिखा हुआ तत्काल मिटा दिया, जिस से प्रमाण नष्ट हो गए । करणी सेना ने चेतावनी दी है कि, यदि ४८ घण्टों में इस घटना के पीछे कौन है, यह उजागर नहीं हुआ, तो बडा आन्दोलन किया जाएगा ।

संपादकीय भूमिका

  • इस को प्रत्युत्तर देते हुए मस्जिदों पर अथवा मदरसों पर कोई ‘आई लव महादेव’ लिखे, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ।
  • ऐसे कृत्य द्वारा षडयंत्र करके तनाव उत्पन्न करने का प्रयास कौन कर रहा है, यह पुलिस को खोजकर निकालना चाहिए ।