
रांची (झारखंड) – यहां झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तर्क पर न्यायमूर्ति द्वारा टिप्पणी करने के पश्चात् अधिवक्ता एवं न्यायमूर्ति के मध्य विवाद उत्पन्न हो गया । ‘मैं अपने प्रकार से तर्क कर सकता हूं । किसी भी अधिवक्ता का अपमान करने का प्रयास न करें । देश के न्यायालयों में वातावरण रोषपूर्ण है । मर्यादा मत छोडिए । मैं ४० वर्षों से वकालत कर रहा हूं’, ऐसे शब्दों में झारखंड उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति को सुनाया । १६ अक्तूबर को घटी इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों में बडे स्तर पर प्रसारित हुआ है ।
१. न्यायमूर्ति राजेश कुमार १६ अक्तूबर को बिजली आपूर्ति पूर्ववत् करने के सन्दर्भ में प्रकरण पर सुनवाई कर रहे थे । बिजली वितरण विभाग द्वारा अधिवक्ता के मुवक्किल के घर में बिजली आपूर्ति खण्डित किए जाने से होनेवाले कष्ट के विषय में बताया । उस पर न्यायमूर्ति राजेश कुमार द्वारा दिया गया निर्णय अधिवक्ताओं ने मान्य कर लिया ।
उस के पश्चात् दूसरे प्रकरण की सुनवाई आरम्भ हुई । उस समय अधिवक्ता महेश तिवारी के तर्क करने के प्रकार पर न्यायमूर्ति ने टिप्पणी करने के पश्चात् विवाद आरम्भ हो गया । इस समय अधिवक्ता तिवारी ने उपरोक्त वक्तव्य किए ।
२. अधिवक्ता तिवारी के विरुद्ध न्यायालय के अपमान के प्रकरण में कार्रवाई आरम्भ की गई है । १७ अक्तूबर को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान सहित ५ न्यायमूर्ति की खण्डपीठ के समक्ष सुनवाई हुई । अधिवक्ता तिवारी को ३ सप्ताह में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है । इस प्रकरण की अगली सुनवाई ११ नवम्बर को होनेवाली है ।
संपादकीय भूमिका४० वर्षों से वकालत करनेवाले अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति को सुनाया। : ‘मेरी मर्यादा नहीं छोडी, किसी भी अधिवक्ता का अपमान करने का प्रयास न करें ।’ |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi