न्यायाधीश पर आक्रमण के विरोध में बुलढाणा में ‘भीम आर्मी’ का आक्रामक प्रदर्शन!

बुलढाणा – सरन्यायाधीश पर आक्रमण करने वाले अधिवक्ता राकेश किशोर एवं संविधान का उल्लंघन करने वाली भाषा बोलने वाले अधिवक्ता अनिल मिश्रा के विरुद्ध देशद्रोह का प्रकरण प्रविष्ट करने एवं उनकी सनद (वकालत का लाइसेंस) निरस्त करने जैसी प्रमुख मांगों सहित विभिन्न मांगों को लेकर, १७ अक्टूबर को सतीश पवार के नेतृत्व में ‘भीम आर्मी’ की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सतीश पवार ने जनआक्रोश मोर्चा के समय चेतावनी देते हुए कहा, ‘अधिवक्ता राकेश किशोर ने सरन्यायाधीश भूषण गवई पर बूट मारा। दूसरा अधिवक्ता अनिल मिश्रा संविधान को समाप्त करने एवं संविधान के निर्माता बाबासाहेब के विचारों को समाप्त करने की बात करता है। अब यह अपमान सहा नहीं जाएगा। ‘उसने बूट मारा, हम गोली मारेंगे, गाली का उत्तर गोलियों से दिया जाएगा’। इस समय जिलाधिकारी को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया।
संपादकीय भूमिकाक्या पुलिस गोली मारने की इस धमकी पर कार्रवाई करेगी या नहीं ? |
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शंभू गवारे व सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
राष्ट्रीय स्तर पर ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित कीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की सर्वसम्मत मांग
गोरक्षा, गो संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण बिना विकसित भारत कल्पना मात्र है ! – गोपुत्र पं. मानस संजय मिश्र
वाराणसी एवं गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘हर घर योद्धा’ अभियान !