समर्थभक्तों के संघटित प्रयासों का परिणाम

पुणे – यहां के सिंहगढ़ मार्ग पर स्थित अभिरुचि मॉल चलचित्रगृह में प्रदर्शित होने वाला ‘मनाचे श्लोक’ यह चलचित्र समर्थभक्तों के विरोध के पश्चात् बंद किया गया । समर्थभक्तों ने बताया कि इस चलचित्र में ‘विवाहबाह्य संबंध कैसे रखे जाएं ?’ इसका चित्रण किया गया है ; किन्तु उसे समर्थ रामदासस्वामी के ‘मनाचे श्लोक’ इस पवित्र ग्रंथ का नाम दिया गया है । यह हमारी श्रद्धा का अपमान है । इसलिए आरंभ से ही इस चलचित्र का हमने तीव्र विरोध किया था । इस पृष्ठभूमि पर समर्थभक्तों ने अभिरुचि मॉल में जाकर सीधे दर्शकों से संवाद किए । उन्होंने चलचित्र के कथानक की सूचना दी, जिसके उपरांत दर्शकों ने भी इस चलचित्र के विरोध में अपना समर्थन प्रकट किया । उसके बाद चलचित्रगृह में कोई भी दर्शक न होने से प्रशासन ने चलचित्र का प्रदर्शन रोक दिया । ‘हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं दुखाने वाला कोई भी चलचित्र हम चालू नहीं होने देंगे’, ऐसी चेतावनी समर्थभक्तों ने दी ।
संपादकीय भूमिकायदि हिन्दू समाज संगठित रूप से खडा हुआ, तो कोई भी व्यक्ति हिन्दुओं के श्रद्धास्थानों का अपमान करने का साहस नहीं करेगा । इसलिए प्रत्येक हिन्दू को इस प्रकार के सांस्कृतिक आक्रमणों के विरुद्ध तात्कालिक एवं संगठित रूप से खडा होना, यह समय की आवश्यकता है । |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !