|

श्रीगंगानगर (राजस्थान) — जिस तरह भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय संयम दिखाया, वैसा ही संयम अगली बार नहीं दिखाया जाएगा । सैनिकों, पाकिस्तान को मानचित्र (नक्शे) से मिटा देने के लिए तत्पर रहो । यदि पाकिस्तान को विश्व में स्थान बनाना है तो उसे आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा, ऐसा कथन भारत के सैन्यदल प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां सैनिकों की छावनी में उनसे बात करते हुए दिया । जनरल द्विवेदी ने सैनिकों से पूरी तरह तत्पर रहने को कहा एवं यह भी कहा की ‘अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो उन्हें शीघ्र ही यह अवसर मिल भी सकता है ।’
🚨“Be ready to wipe Pakistan off the map”. If God wills, the opportunity will come soon.
Operation Sindoor-2 : Army Chief General Upendra Dwivedi at Shri Ganganagar, Rajasthan addressed troops, warned Pakistan to stop backing terror.
🔥“Operation Sindoor destroyed 9 terror… pic.twitter.com/bou5LlW7FT
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 3, 2025
जब तक हम जीवित हैं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे साथ रहेगा।
जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ९ आतंकवादी अड्डे नष्ट किए तथा १०० से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया । भारत ने नष्ट किए गए आतंकवादियों के अड्डों के प्रमाण पूरे विश्व को दिखाए हैं । अगर भारत ने प्रमाण न दिखाए होते तो पाकिस्तान ने उन सभी छिपा दिया होता । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे जीवन में इतनी गहराई से जडें जमा चुका है कि जब तक हम जीवित हैं यह हमारे साथ रहेगा ।
ए.पी. सिंह द्वारा दी गई जानकारी

१. पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण के पश्चात, हमने निश्चय किया कि पाकिस्तान को उसकी करनी का मूल्य चुकाना पडेगा । सेना को पूरी छूट दे दी गई है । हमने सटीक आक्रमण किया । हम पाकिस्तान में ३०० कि.मी. तक घुस आए । उसके उपरांत, पाकिस्तान ने स्वयं ही युद्धविराम स्वीकार कर लिया ।
२. मैं पाकिस्तान के दावों पर क्यों बात करूं ? यदि उन्हें लगता है कि उन्होंने हमारे २५ विमान मार गिराए हैं, तो उन्हें सोचने दीजिए । मैं इस पर क्यों बात करूं ? ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारतीय लडाकू विमानों को मार गिराने का पाकिस्तान का दावा परियों की कहानियों जैसा है । यदि पाकिस्तान के पास प्रमाण हैं, तो उसे प्रस्तुत करने चाहिए ।
३. पाकिस्तान को हुई हानि की बात करें, तो हमने उनके कई सैन्य ठिकानों पर आक्रमण किया । कम से कम ४ रडार, २ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर तथा २ रनवे क्षतिग्रस्त हो गए । ३ हैंगर (विमान भंडारण क्षेत्र) नष्ट हो गए और कम से कम ५ लडाकू विमान नष्ट हो गए । इनमें अमेरिका निर्मित F-16 एवं J-17 भी सम्मिलित थे ।
हम नए आतंकवादी ठिकानों को भी नष्ट कर देंगे !
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नए आतंकवादी शिविर बनाए जाने के समाचारों पर सेना प्रमुख ने कहा, ‘यह निश्चित रूप से हो रहा है । हमें यह भी रिपोर्ट मिली है कि वे बडी इमारतों के स्थान पर छोटी इमारतें बना रहे हैं; परंतु तब भी हम आतंकवादियों तथा उनके शिविरों को नष्ट कर सकते हैं ।’ (४.१०.२०२५)
भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से विश्व को सीखना चाहिए !विश्व में चल रहे दो युद्धों के निर्णायक चरण तक न पहुंच पाने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह का वक्तव्य नई दिल्ली – ‘हम देख रहे हैं कि विश्व में क्या हो रहा है; दो चल रहे युद्धों (रूस-यूक्रेन एवं इजरायल-हमास) के समाप्त होने के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं; परंतु ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय हमने अपनी लडाई इतनी बढा दी कि शत्रु ने युद्धविराम की मांग कर दी । मुझे लगता है कि विश्व को भारत से सीखने की आवश्यकता है’, ऐसा भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा । |

Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !