‘अवामी एक्शन कमेटी’ नामक संगठन के नेतृत्व में सहस्त्रों नागरिकों ने आंदोलन का आरंभ किया ।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाक अधिकृत कश्मीर में दिन-प्रतिदिन पाकिस्तान सरकार के विरोध में आक्रोश बढता जा रहा है । चर्चित ‘अवामी एक्शन कमेटी’ ने २९ सितंबर की सुबह पूरे क्षेत्र में बडी संख्या में आंदोलन प्रारम्भ किया । इसका सामना करने के लिए पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने वहां भारी संख्या में सैनिकों की नियुक्ति कर दी है । आधी रात से ही इंटरनेट बंद कर दिया गया है ।
अधिकार न मिलने पर आंदोलन ।
मुझफ्फराबाद में जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘अवामी एक्शन कमेटी’ के नेता शौकत नवाज मीर ने कहा कि हमारा आंदोलन किसी संस्था के विरोध में नहीं है, बल्कि वे मूलभूत अधिकार पाने के लिए है जो हमें पिछले ७० वर्षों से नहीं मिले हैं ।
ऐसे आंदोलनों को दबाने के लिए हथियारों से युक्त पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पाक अधिकृत कश्मीर के प्रमुख नगरों में जुलूस निकाला । पंजाब प्रांत से सहस्त्रों सैनिक बुलाकर नियुक्त किए गए हैं । (पाक सरकार किस प्रकार अपनी ही जनता की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपनाती है, यही इसका उदाहरण है ! – संपादक)
पाक अधिकृत कश्मीर की जनता की समस्याएं ।
पाक अधिकृत कश्मीर की जनता बढते मूल्यों (महंगाई) से परेशान है । आटे से लेकर बिद्युत(बिजली) तक सबके मूल्य आसमान छू रहे हैं । स्थानीय लोग अब भारतीय कश्मीर में मिलने वाली सुविधाओं से तुलना करने लगे हैं । ‘हमारी बदहाल स्थिति पाकिस्तान के कारण हुई है’, यह बात वे अब खुलकर कहने लगे हैं ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge