पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का संयुक्त राष्ट्र में दावा !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – पाकिस्तान ने भारत के विरुद्ध के संघर्ष में विजय प्राप्त की है । पाकिस्तान को अब शांति चाहिए, ऐसा विधान पाक के प्रधानमंत्र शाहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में किया । प्रधानमंत्री शरीफ ने भारत का ‘शत्रु’ ऐसा उल्लेख करते हुए कहा कि, पहलगाम आक्रमण की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच हो, ऐसी हमने भारत से प्रार्थना की थी; किन्तु भारत ने उसे अस्वीकार किया तथा इस घटना का राजनीतिक लाभ लिया । शरीफ आगे कहे कि, गत वर्ष हमने संयुक्त राष्ट्र के व्यासपीठ से चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान कोई भी बाह्य आक्रमण सहन नहीं करेगा । यह चेतावनी सत्य सिद्ध हुई । इस वर्ष मई मास में पाकिस्तान द्वारा कोई उकसावा न होते हुए भी आक्रमण किया गया ।
(और इनकी सुनिये…) ‘ट्रम्प के हस्तक्षेप से संघर्ष टल गया !’ – प्रधानमंत्री शरीफ का दावा
शरीफ आगे ऐसा भी कहे कि, यदि ट्रम्प ने हस्तक्षेप न किया होता तो समस्त प्रदेश में बडा युद्ध भडक जाता । पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया; क्योंकि उनके शांति प्रयासों से दक्षिण एशिया में विनाशकारी युद्ध टल सका ।
भारत के साथ चर्चा करने के लिए सिद्ध !
प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ विवादास्पद विषयों पर चर्चा करने के लिए तत्पर है । दक्षिण एशिया को चिंता ( क्षोभ ) फैलाने वाले नेताओं की नहीं,अपितु समान विचार वाले नेताओं की आवश्यकता है ।
(और इनकी सुनिये…) ‘भारत ने सिन्धु जल वितरण करार एकतरफा रोक दिया !’
भारत ने सिन्धु जल वितरण करार एकतरफा रोक दिया । यह केवल करार का उल्लंघन नहीं, अपितु अंतरराष्ट्रीय विधि का भी उल्लंघन है, ऐसा आरोप प्रधानमंत्री शरीफ ने किया । पाक अपने २४ करोड लोगों के जल अधिकारों की रक्षा करेगा तथा सिन्धु जल वितरण करार का कोई भी उल्लंघन युद्ध की क्रिया मानेगा, ऐसा भी उन्होंने कहा ।
कश्मीर में निष्पक्ष जनमत-संग्रह होगा !
प्रधानमंत्री शरीफ ने कश्मीर के विषय में कहा कि, मुझे विश्वास है कि, एक दिन संयुक्त राष्ट्र की विधि के अनुसार कश्मीर में निष्पक्ष जनमत-संग्रह होगा तथा कश्मीरियों को अपना निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त होगा । ( स्वपनों की दुनिया में रमने वाले शरीफ ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari