
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – लक्ष्मणपुरी में छठी कक्षा में पढने वाले एक छात्र ने ऑनलाइन गेम में १३ लाख रुपये गंवा दिए । इससे चिंतित होकर उसने आत्महत्या कर ली, यह बात कुछ दिन पूर्व ही सामने आई है । इस बारे में जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
१. यह घटना लक्ष्मणपुरी के धनुवासाड गांव में हुई । यहां के सुरेश कुमार यादव का एक मात्र बेटा यशकुमार (आयु १४ वर्ष) छठी कक्षा में पढता था ।
२. सुरेश कुमार यादव ने बताया कि उनका यूनियन बैंक की बिजनौर शाखा में खाता है । १५ सितंबर को पासबुक अपडेट कराने पर उन्होंने पाया कि खाते से १३ लाख रुपये कम हो गए थे ।
३. पूछताछ करने पर बैंक प्रबंधक ने बताया कि यह पैसा ऑनलाइन गेम से निकाला गया था । जिस मोबाइल फोन से बच्चा गेम खेल रहा था, वह बैंक खाते से जुडा हुआ था, जिसके कारण पैसे चले गए ।
४. सुरेश कुमार ने घर आकर यशकुमार से पैसे गंवाने के बारे में पूछा । आरंभ में उसने टालमटोल की, लेकिन पश्चात उसने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन गेम खेल रहा था तथा उसमें पैसे गंवा दिए । पिता ने उसे गेम न खेलने की चेतावनी दी ।
५. इसके पश्चात ट्यूशन क्लास के शिक्षक ने भी पिता से कहा कि वे यश से बात करके उसे समझाएंगे, इसलिए उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए । ट्यूशन क्लास के उपरांत यश अपने कमरे में गया और वहीं उसने अपने प्राण दे दिया ।
६. सुरेश कुमार ने बताया कि दो वर्षों पूर्व उन्होंने थोडी भूमि बेचकर १३ लाख रुपये बैंक में जमा किए थे । वे पेंटिंग का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे । पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में आगे की जांच चल रही है ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।