
बेंगलुरु (कर्नाटक) – हिन्दुओं ने बानू मुश्ताक से मैसूर दशहरा का उद्घाटन न करने का आह्वान किया है । इसलिए बानू मुश्ताक को दशहरा के उद्घाटन के लिए नहीं जाना चाहिए । उन्हें सरकार का आमंत्रण ठुकरा देना चाहिए । किसी श्रेष्ठ हिन्दू को यह उद्घाटन करना चाहिए, यह अनुरोध कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अब्दुल अजीम ने मीडिया से बात करते हुए किया । (एक मुस्लिम व्यक्ति हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का आदर करके सरकार को सही बात बता रहा है; लेकिन क्या धर्मांध मुसलमानों का तुष्टिकरण करने में लिप्त कांग्रेस को यह बात समझ में आएगी ? – संपादक)
अब्दुल अजीम ने आगे कहा कि :
१. कर्नाटक सरकार ने बानू मुश्ताक को दशहरा के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है । उन्होंने यह आमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है; लेकिन राज्य के हिन्दू कह रहे हैं कि दशहरा हिन्दुओं का धार्मिक त्योहार है तथा इसे हिन्दू लोगों को ही मनाना चाहिए ।
२. मैं ने पुलिस सेवा में रहते हुए लगभग १० वर्षों तक दशहरा त्योहार के दौरान चामुंडीदेवी मंदिर, मैसूर पैलेस, विजयादशमी एवं शस्त्रपूजा की सुरक्षा के लिए काम किया है । इससे मुझे यह समझ में आया कि दशहरा हिन्दुओं का धार्मिक त्योहार है । बकरीद एवं रमजान मुसलमानों के त्योहार हैं । हमारे धर्म में जो प्रथाएं हैं, हम उनका पालन करते हैं । (मुसलमानों का तुष्टिकरण करने के लिए बेचैन कांग्रेस के जन्म से हिन्दू नेता क्या एक मुस्लिम से हिन्दू धर्म समझेंगे या अपने आप को सही मानकर उसी तरह रहेंगे ? – संपादक)
३. हिन्दुओं के ग्रंथ, पुराण, वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, महाभारत एवं रामायण में श्री चामुंडीदेवी का उल्लेख है । श्री चामुंडीदेवी द्वारा महिषासुर का वध करने की विजय के उत्सव के रूप में दशहरा मनाया जाता है । यह हिन्दुओं का धार्मिक त्योहार है । ऐसे में हिन्दुओं के धार्मिक त्योहार का उद्घाटन यदि कोई मुस्लिम करता है, तो उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं । इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है तथा हिन्दू-मुसलमानों में द्वेष बढने की संभावना है ।
४. यदि राज्य सरकार को बानू मुश्ताक के प्रति प्रेम और आदर है, तो उन्हें दशहरा कार्यक्रम में उनका सत्कार करना चाहिए; लेकिन उनके हाथों दशहरा का उद्घाटन करना उचित नहीं है ।
५. बानू मुश्ताक की अपेक्षा किसी श्रेष्ठ धार्मिक हिन्दू नेता, कन्नड व्यक्ति या देश के लिए सेवा करनेवाले व्यक्ति को चुनकर सरकार को उनके हाथों दशहरा का उद्घाटन करवाना चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाक्या कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अब अपनी जिद छोडकर बानू मुश्ताक के हाथों होने वाला उद्घाटन निरस्त करेगी ? |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।