ट्रम्प के व्यापार के विषय के सलाहकर पीटर नवारो अब भारत की जातियों पर उतर आए !
(डीप स्टेट अर्थात सरकारी अधिकारी एवं निजी संगठनों का गुप्त जाल ! इस व्यवस्था के द्वारा सरकारी नीतियां निजी संगठनों के लिए अनुकूल बनाई जाती हैं ।)

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – रुस से तेल खरीदने के कारण भारत पर ५० प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगानेवाले अमेरिका का भारतविरोधी विकृत चेहरा में अब सामने आने लगा है । अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के सर्वोच्च व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि रुस का तेल भारतीय ब्राम्हणों का लाभ करा रहा है । इसके पहले के उनके वक्तव्यों में उन्होंने रुस-युक्रेन युद्ध को ‘मोदी युद्ध’ कहा था, साथ ही उनका यह भी वक्तव्य सामने आया था कि रुस के तेल का लाभ भारत के कुछ ही व्यावसायिकों को हो रहा है । नवारो ने यह भी कहा था कि अमेरिका का युद्ध भारत की संस्कृति एवं सभ्यता के साथ है; परंतु अब उन्होंने भारत की आंतरिक सामाजिक रचना पर ही आघात करने का प्रयास चलाया है ।
नवारो का यह वक्तव्य मूर्खतापूर्ण नहीं है, अपितु उसके पीछे एक गहन राजनीतिक विचारधारा छिपी है । विशेषज्ञों द्वारा ऐसे प्रश्न पूछे जा रहे हैं कि क्या अमेरिका ब्राह्मणों के विरुद्ध हिंसा फैलाने का इच्छुक है ? इसमें वरिष्ठ पत्रकार अभिजित मजुमदार का वक्तव्य विचार करने के लिए प्रेरित करनेवाला है ।
भारत में तख्तापलट करवाने के लिए अमेरिका ने चलाए प्रयास ! – मजुमदार
मजुमदार ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन भारत के सांप्रदायिक विभाजन का लाभ उठाकर ‘डीप स्टेट’-साम्यवादी-इस्लामवादी की रणनीति अपना रहा है । यह प्रयास अत्यंत भयावह है । अमेरिका ने अब भारत में अशांति फैलाना आरंभ किया है । आनेवाले समय में भारत में सांप्रदायिक हिंसा भडकने की संभावना है तथा उसके पीछे अमेरिकी गुप्तचर संगठनों का हाथ हो सकता है । अमेरिका ने अब बांग्लादेश एवं पाकिस्तान की भांति भारत में तख्तापलट करवाने का प्रयास आरंभ किया है तथा उसके लिए वह सांप्रदायिक विद्वेष तथा हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहा है, इसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता ।
‘द स्किन डॉक्टर’ नाम से प्रसिद्ध ‘एक्स’ खाते ने कहा कि कुछ ‘स्वद्वेषी’ भारतीय अमेरिका को भारत के दुर्बल अंगों पर आक्रमण करने हेतु मार्गदर्शन कर रहे हैं अथवा वे ‘सांप्रदायिक लडाईयों’ को प्रोत्साहन देकर भारत में सत्ता हथियाने का प्रयास करनेवालों के साथ हाथ मिला कर रहे हैं अथवा ये दोनों प्रयास भी कर रहे हैं !
संपादकीय भूमिका
|
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote