SCO Condemns Pahalgam : संयुक्त घोषणापत्र में सभी देशों ने पहलगाम आतंकी आक्रमण की निंदा की !

चीन में चल रही ‘शांघाय सहयोग संगठन’ की शिखर परिषद

तियाननिन (चीन) – शांघाय सहयोग संगठन ने १ सितंबर की अपनी बैठक में २२ अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी आक्रमण की कडी निंदा की । उसके साथ ही उसने आतंकवाद के विरुद्ध की लडाई में किसी भी प्रकार का ‘दोहरा मापदंड’ स्वीकार नहीं किया जा सकता, इस भारत की भूमिका के साथ सहमति जताई । इस संगठन के संयुक्त घोषणापत्र में सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की गई । संगठन की यहां चल रही शिखर परिषद में भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन तथा अन्य अनेक वैश्विक नेता उपस्थित थे ।

१. शिखर परिषद के सदस्य देशों ने इजरायल की ओर से गाजा पर किए जा रहे आक्रमणों की भी निंदा की । इसका कारण यह है कि इन आक्रमणों में नागरिकों की भी बडी संख्या में मृत्यु हुई है ।

२. इसके साथ ही ‘बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ की ओर से बलुचिस्तान के खुजदार एवं जाफर एक्सप्रेस पर किए गए आक्रमणों की भी निंदा की गई ।

३. आतंकवाद एवं आततायिता के संकटों का सामना करने हेतु संप्रभु देश तथा सक्षम संस्थाओं की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होने की बात स्वीकार की गई ।