अमेरिकी सांसद ने बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में अमेरिका गए शिष्टमंडल को सुनाई खरी खरी !

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – भारत की भांति पाकिस्तान ने भी विश्वस्तर पर आतंकवाद के विषय में पाकिस्तान की भूमिका रखने हेतु विभिन्न देशों में शिष्टमंडल भेजे हैं । पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में पाकिस्तानी शिष्टमंडल कुछ ही दिन पूर्व अमेरिका गया था । अमेरिका के सांसद ब्रैड शेरमैन द्वारा इस शिष्टमंडल को फटकार लगाए जाने की जानकारी अब सामने आई है । शेरमन के कहा कि पाकिस्तान को आतंकी संगठनों को नष्ट कर देना चाहिए तथा उसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाने चाहिएं, इसके साथ ही पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए; क्योंकि यह संगठन पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या के लिए उत्तरदायी है ।
लादेन को मार गिराने में सहायता करनेवाले डॉक्टर की छोडने की मांग की !
इस विषय में शेरमन ने ‘एक्स’ पर बताय कि मैंने पाकिस्तानी शिष्टमंडल को आतंकवाद के विरुद्ध की लडाई का महत्त्व बताया, विशेषकर वर्ष २००२ में मेरे चुनावक्षेत्र के निवासी पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या करनेवाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा । ओसामा बिन लादेन को मार गिराने में अमेरिका की सहायता करने के कारण कारागृह में बंद डॉ. शकील आफ्रिदी को छोडने के लिए भी कहा । डॉ. आफ्रिदी को छोडना ९/११ के आक्रमण के पीडितों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम सिद्ध होनेवाला है ।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय
ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति के विषय में भी चिंता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि ईसाई, हिन्दू एवं अहमदिया मुसलमानों को हिंसा, उत्पीडन, भेदभाव अथवा असमानता के भय के बिना उनकी धार्मिक आस्थाओं का पालन करने की तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान कदापि ऐसा नहीं करेगा; इसलिए अब अमेरिका को भारत की सहायता लेकर आतंकी संगठनों को नष्ट करे ! |
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin
प्रधानमंत्री मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, वे मेरे अच्छे मित्र हैं ! – Donald Trump
Trump Warns Iran : हमारे सैनिकों को हाथ भी लगाया, तो युद्ध भडकेगा ।
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत