|


चेन्नई (तमिलनाडु) : यहां विश्व वारकरी संस्थान ने एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन कर संत ज्ञानेश्वर महाराज की ७५०वीं जयंती मनाई । इस समारोह में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की एक आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणी श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी को विशेषरूप से आमंत्रित किया गया था । इसके साथ ही इस समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस समारोह में ७५० वारकरियों ने संत ज्ञानेश्वर महाराज की ७५० वीं जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञानेश्वरी का पाठ किया । यह समारोह शहर के आड्यार क्षेत्र में स्थित श्री आनंद पद्मनाभ स्वामी मंदिर में संपन्न हुआ ।
इस समारोह का आरंभ श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी, साथ ही डॉ. श्री रघुनाथदास महाराज की माता गुरुमाता मीनालोचनी, डॉ. श्री रघुनाथदास महाराज एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शुभलक्ष्मी के करकमलों से दीपप्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी एवं राज्यपाल आर.एन. रवि के हस्तों ‘विश्व वारकरी संस्थान’के उत्तराधिकारी डॉ. श्री रघुनाथदास महाराज लिखित ‘राजविद्या’ (ज्ञानेश्वरी के ९ वें अध्याय पर का भाष्य), साथ ही ‘ज्ञानोत्तर भक्ति’ (संत ज्ञानेश्वर महाराज की सीख का रहस्य), इन ग्रंथों का लोकार्पण किया गया । डॉ. श्री रघुनाथदास महाराज ने श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी को संत ज्ञानेश्वर महाराज की मूर्ति प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया । (१६.८.२०२५)
‘विश्व वारकरी संस्थान’ का कार्यं !विश्व वारकरी संस्थान विगत ३० वर्षों से महाराष्ट्र की भक्ति-परंपरा का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार कर रहा है । इसके अंतर्गत इस संस्थान ने अब तक तमिलनाडु के १५ सहस्र लोगों को अभंग (भक्तिरचना) तथा ज्ञानेवश्वरी के पाठ का प्रशिक्षण दिया है । पूरे विश्व में फैले ५ लाख तमिल भक्त इस संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ-चढकर भाग लेते हैं । |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस